रामटेक : शीतलवाड़ी-परसोड़ा के दो और किरणापुर के एक घर में चोरी, गहने-नकदी ले भागे चोर

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की रामटेक तहसील में शुक्रवार-शनिवार के दरम्यान तीन स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में अज्ञात चोर करीब 1.38 लाख रुपए का माल चुराकर भाग गए। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। 

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक चोरी की दो घटनाएं शीतलवाड़ी-परसोड़ा की भाग्यश्री कॉलोनी में हुईं। फरियादी गंगाबाई गेडाम (62) ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे गंगाबाई घर में सोई हुई थी। इस दौरान अज्ञात चोर उनके घर में घुसा। उसने घर की अलमारी से 1,03,600 रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। अज्ञात चोर ने गंगाबाई के पड़ोसी आशीष बिसेन के घर से भी 16,300 रुपए का माल चुरा लिया। इस प्रकार दोनों घरों से 1,19,900 का माल चोरी हुआ। 

दोनों घटनाओं में अज्ञात चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसे। घटना के बाद शीतलवाड़ी-परसोडा में रात को पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। रामटेक पुलिस स्टेशन में दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक श्रीकांत लांजेवार कर रहे हैं।

इससे पहले चोरी की एक घटना तहसील के किरणापुर में हुई। फरियादी गजानन वांदे (53) ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार चोरी के वक्त वांदे के घर में कोई नहीं था। अज्ञात चोर दिनदहाड़े दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसा। उसके बाद वह लोहे की अलमारी से 15,000 रुपए नकद और 3,000 रुपए के गहने चुराकर भाग गया। 

उक्त घटना को लेकर अरोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरेापी की तलाश की जा रही है। मामले की जांच पुलिस नायक विशाल महालकर कर रहे हैं। 

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया