नागपुर : खापरखेड़ा में तलवार लेकर घूमने वाला युवक गिरफ्तार, परिसर में दहशत, केस दर्ज

प्रतीकात्मक चित्र।
@ प्रदीप खांबलकर |

नागपुर की सावनेर तहसील के खापरखेड़ा में पुलिस ने तलवार लेकर घूमने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक आरोपी आकाश धुवे (25) खापरखेड़ा के चनकापुर में तलवार लेकर घूम रहा था। इससे परिसर में दहशत का वातावरण बन गया था। आरोपी चनकापुर का ही रहनेवाला है। उसके खिलाफ भारतीय शस्त्र कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस सिपाही पंकज सहारे की रिपोर्ट के आधार पर खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में यह प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच सहायक फौजदार सूर्यभान जलते कर रहे हैं।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया