नागपुर : सुर-ताल के मोहक संगम ने मुग्ध किया, नयनरम्य रहा जरीपटका रास गरबा महोत्सव

@ महेश कुमार शर्मा |

नागपुर में जरीपटका रास गरबा महोत्सव समिति द्वारा अश्विन नवरात्र में माता दुर्गा को अर्पित चतुर्दिवसीय नृत्यांजलि इस वर्ष भी आकर्षक रही। रंग-बिरंगे पारम्परिक वस्त्र पहने श्रद्धालु जब नयनाभिराम प्रकाश एवं कर्णप्रिय ध्वनि व्यवस्था के बीच मोहक सुर-ताल में थिरकते, तो समां बंध जाता। 

नाग-विदर्भ सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व नगरसेवक सुरेश जग्यासी के कुशल मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न महानुभावों ने सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। अतिथियों में प्रमुख रूप से पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक डॉ. नितिन राऊत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार पांडेय, संजय दुबे, नगरसेवक बंटी शेलके, हरीश बाखरू, साईं फकीरा, महंत मोहनदास ठकुर, डॉ. परमानंद लहरवानी, डॉ. विंकी रुघवानी, डॉ. महेश कृपलानी, डॉ. अनिल जवाहरानी, प्रताप मोटवानी, पी.टी. दारा आदि का समावेश रहा। 

विजेता स्पर्धियों को डायमंड रिंग, सोने के ईयर-रिंग्स, माइक्रोवेव ओवन, म्यूज़िक सिस्टम, स्मार्ट वाच जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। सफलतार्थ आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों ने प्रयास किए।

***

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया