नागपुर : देवलापार में अज्ञात वाहन ने दुपहिया को टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर की रामटेक तहसील के देवलापार में अज्ञात वाहन ने एक दुपहिया को टक्कर मार दी। घटना में दुपहिया चालक की मौत हो गई। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक घटना देवलापार पुलिस स्टेशन से दो किमी दूर वडम्बा में हुई। कामठी निवासी हीरामण मर्सकोल्हे (52) अपनी मोपेड पर सवार होकर नागपुर-जबलपुर हाइवे से घर जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। इससे मर्सकोल्हे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ग्रामीण अस्पताल देवलापार लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें नागपुर रेफर किया गया। नागपुर जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस नायक विजेय बिसेन ने घटना की रिपोर्ट दी। इसके आधार पर देवलापार पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 279, 304 अ और उपधारा 184 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मी घोडके कर रही हैं।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया