नागपुर : सहकार भारती की सावनेर तहसील कार्यकारिणी गठित, भोंगाडे अध्यक्ष व छवारे महामंत्री बने

@ प्रदीप खांबलकर |

सहकार भारती की सावनेर तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह कार्यक्रम नागपुर के दिघोरी चौक स्थित विदर्भ सेलेब्रेशन हॉल में हुआ। नई कार्यकारिणी में रूद्रा पत संस्था के संदीप भोंगाडे को अध्यक्ष और भाग्यलक्ष्मी ग्रामीण सहकारी पत संस्था के गुलाब इ. छवारे को महामंत्री बनाया गया है। छवारे 'सुनो सुनो' के पत्रकार भी हैं। वहीं, अनिल गोमकाले को उपाध्यक्ष बनाया गया है।  

चयनित पदाधिकारियों ने सहकार संस्थाओं की हर समस्या हल करने की कोशिश करने का वादा किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र इकाई के महामंत्री विवेक जुगादे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा विनोद भिमानवार, संजय रोकड़े, चंद्रशेखर लांडे, दीपक वाघ, रामेश्वर ढोके, उमेश काले, गोपाल खापरे, मंगेश भाईक, रवींद्र ठाकरे, वासुदेव पौणीकर, वैभव काकडे, जनार्धन महल्ले, अरुण सावरकर आदि की भी उपस्थिति रही। समापन भाषण नागपुर जिला फेडरेशन के राजेंद्र घाटे ने दिया।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश