नागपुर : काटोल में दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर, दोनों के चालकों की मौत, केस दर्ज
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर की काटोल तहसील में दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा काटोल-नागपुर रोड पर हुआ। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक काटोल-नागपुर रोड पर किशोर मडके (46) और नितेश युवनाते (31) अपनी अपनी मोटरसाइकिलों से जा रहे थे। इस दौरान दोनों की मोटरसाइकिलों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल चालकों ने दम तोड़ दिया। मडके काटोल और युवनाते पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) के रहने वाले थे।
फरियादी मनीषा उईके ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस आधार पर युवनाते के खिलाफ धारा 279, 337, 304 अ के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस का आकलन है कि युवानते तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चला रहे थे। इस वजह से यह हादसा हुआ। आगे की जांच उपनिरीक्षक संतोष निंभोरकर कर रहे हैं।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें