नागपुर : वायुसेना दिवस मनाया, शौर्य स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित, विभिन्न कार्यक्रम संपन्न

@ रक्षा रिपोर्ट |

नागपुर में शनिवार, 8 अक्टूबर को वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर वायुसेना के अनुरक्षण कमान मुख्यालय में परेड का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में अनुरक्षण कमान मुख्यालय के प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे उपस्थित थे। उन्होंने सभी को ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने का संकल्प दिलाया। 

इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, वायु सेना प्रमुख से प्राप्त संदेशों को पढ़ा गया। एयर मार्शल पांडे ने भी सभी कर्मियों से अच्छा काम करने और हर समय ऑपरेशनल तैयारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 

एयर मार्शल पांडे ने कहा कि उच्च तकनीक वाले हथियार प्लेटफार्मों के उपयोग के साथ परिचालन क्षमताओं को बनाए रखने में तकनीकी लॉजिस्टिक चुनौतियां कई गुना बढ़ गई हैं। हालांकि, स्वदेशी प्रयासों और अभिनव समाधानों के साथ हम अपनी सभी संपत्तियों की 100% सेवाक्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में सक्षम हैं। उन्होंने वायुसेना के घोषवाक्य 'नभः स्पृशं दीप्तम्' को दोहराया, जिसका अर्थ है- 'आपकी कीर्ति से आकाश दीप्तमान हो।' एयर मार्शल पांडे ने 'शौर्य स्मारक' पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने मेधावी कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किए। 

वायुसेना दिवस समारोह की शुरुआत 27 सितंबर को स्वच्छता अभियान के साथ हुई थी। इसके बाद 30 सितंबर को रक्तदान शिविर हुआ। उसके बाद अन्य कार्यक्रम हुए। यह जानकारी रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने दी।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

देश : शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री की घोषणा- 14,500 'पीएम श्री स्कूल' विकसित किए जाएंगे

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया