नागपुर : देवलापार में बाइक फिसलने से घायल युवक ने चार दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ा
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
नागपुर की रामटेक तहसील के देवलापार में बाइक फिसलने से घायल हुए युवक ने चार दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह सड़क हादसा देवलापार पुलिस स्टेशन से 8 किमी दूर पवनी में नागपुर-जबलपुर हाइवे पर हुआ था। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक पवनी में चिंधई माता मंदिर के पास से सत्येंद्र कुमार धुर्वे (32) अपने गांव जा रहे था। तभी नागपुर-जबलपुर हाइवे पर उनकी बाइक फिसल गई। इससे सत्येंद्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। मध्यप्रदेश के सिवनी निवासी सत्येंद्र को प्राथमिक उपचार के लिए पहले देवलापार के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया। उसके बाद उन्हें सरकारी मेडिकल काॅलेज नागपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। चार दिन इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।
पुलिस नायक दिलीप टेकाम की रिपोर्ट के आधार पर देवलापार पुलिस स्टेशन में यह प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच उपनिरीक्षक सुश्री घोडके कर रही हैं।
****


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें