संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नागपुर : वायुसेना में अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन पर परिसंवाद

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | वायुसेना के अनुरक्षण कमान मुख्यालय में सोमवार को अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन पर परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (कार्मिक) एयर मार्शल सूरज कुमार झा प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे। मुख्यालय के ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विभास पांडे ने एयर मार्शल झा का स्वागत किया। एयर मार्शल झा ने 'अग्निवीर वायु' और संबंधित मानव संसाधन प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने तकनीक के जरिए वायुसेना में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 'अग्निवीर वायु' से कई लाभ होंगे। बड़ी संख्या में युवाओं को देश सेवा करने और वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। वे समाज की  संपत्ति होंगे। वे तंदुरुस्त, अनुशासित, प्रशिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे। प्रारंभिक कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर  'अग्निवीर वायु'  के 25% को नियमित सेवा के लिए वायुसेना में नियुक्त किया जाएगा। एयर मार्शल झा ने भविष्य की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।  उन्होंने कहा कि आनेवाले कल की चुनौतियों से बीते हुए कल की मानसिकता के साथ नहीं लड़ा जा सकता है। हमें विवेक क...

ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत हत्याकांड में छोटा राजन बरी, 26 साल बाद फैसला

चित्र
छोटा राजन (फाइल फोटो) @सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई | सीबीआई की एक विशेष अदालत ने गैंगस्टर छोटा राजन को 1997 में ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत की हत्या से जुड़े एक मामले में सबूतों के अभाव में शुक्रवार को बरी कर दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार अदालत ने कहा कि यह साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है कि राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निकालजे है, ने साजिश रची। हालांकि, गैंगस्टर के जल्द जेल से रिहा होने की संभावना नहीं है क्योंकि वह विभिन्न शहरों में दर्जनों मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा है। सामंत ने 1981 में मुंबई में कपड़ा मिल श्रमिकों की हड़ताल का आयोजन किया था। सामंत की 16 जनवरी 1997 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,  जब वे अपनी जीप से उपनगरीय घाटकोपर में पंत नगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे। मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने 17 राउंड फायरिंग की थी। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि राजन ने हत्या की साजिश रची थी। लेकिन विशेष न्यायाधीश बीडी शेल्के ने शुक्रवार को फैसले में कहा कि ऐसा कुछ भी प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि राजन ने साजिश रची थी। अ...

जंगल का अमंगल करने के अपराधी...

चित्र
साभार : राष्‍ट्र प‍त्रि‍का अंक : 22 से 28 जुलाई 2023 ****

रामटेक : बस में चढ़ते समय महिला के हैंडबैग से 1,09,200 के जेवर और नकदी चुराई

चित्र
रामटेक बस स्थानक (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो नेटवर्क | रामटेक | रामटेक बस स्थानक पर दो अज्ञात चोरों ने एक महिला के हैंडबैग से 1,09,200 रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रामटेक बस स्थानक आउटर गेट के पास बस में चढ़ते समय पीड़ित के साथ  यह वारदात हुई। फरियादी तुलशीबाग- नागपुर निवासी लक्ष्मण आगलावे (63) पत्नी छाया आगलावे (58) के साथ रामटेक में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।  कार्यक्रम के बाद रामटेक बस स्थानक पहुंचे। वे नागपुर लौटने के लिए बस में सवार हुए। छाया के पास हैंडबैग था, जिसमें करीब  1,08,000 रुपए के सोने के जेवर एवं 1,200 रुपए की नकदी रखी थी। दो अज्ञात चोरों ने हैंडबैग से ये जेवर और नकदी चुरा ली। उसके बाद चोर बस से उतर गए। आगलावे दंपति को चोरी की घटना का पता घर जाकर चला। उन्होंने घर पहुंचकर देखा कि हैंडबैग में जेवर और नकदी नहीं है। दूसरे दिन फरियादी ने मामले की शिकायत रामटेक पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने रामटेक बस स्थानक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना के वक्त बस में चढ़ने ...

नाशिक : टोल प्लाजा पर राज ठाकरे के बेटे की गाड़ी रोकी, मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | नाशिक| महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की कार टोल प्लाजा पर रोकने के बाद हंगामा हो गया। मनसे कार्यकर्ताओं ने रविवार तड़के सिन्नर के गोंदे टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की कार पर लगे फास्टटैग में कुछ दिक्कत आ रही थी। इसलिए शनिवार रात उन्हें सिन्नर के गोंदे टोल प्लाजा पर रोका गया था। अमित मुंबई लौट रहे थे। यह बात पता चलते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। वहां के अधिकारी से माफी मंगवाई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को टोल प्लाजा कर्मचारियों से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। ***

नागपुर के व्यवसायी ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ गंवाए, आरोपी के घर छापा

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | नागपुर शहर के एक व्यवसायी ने ऑनलाइन जुए में 58 करोड़ रुपए गंवा दिए। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी केे गोंदिया स्थित आवास पर छापा मारा।  पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी सट्टेबाज अनंत उर्फ सोंटू जैन है। वह गोंदिया शहर में रहता है। नागपुर पुलिस आरोपी के गोंदिया स्थित घर पहुंची। हालांकि, छापेमारी से ठीक पहले आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के आवास से शनिवार को चार किलोग्राम सोने के बिस्कुट और 14 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी दुबई भाग गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता व्यवसायी को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन जुआ खेलने के लिए उकसाया था। व्यवसायी शुरुआत में थोड़ा झिझका। बाद में वह आरोपी की बातों में आ गया। हवाला व्यापारी के माध्यम से आरोपी को आठ लाख रुपए हस्तांतरित कर दिए। आरोपी ने व्यवसायी को ऑनलाइन जुआ खाता खोलने के लिए वाट्सएप पर लिंक भेजा। व्यवसायी को खाते में आठ लाख रुपए जमा दिखे। उसके बाद व्यवसायी ने ऑनलाइन जुआ खेलना शुरू कर दिया।  बताया गया है कि शुरुआती सफलता के बाद व्यवसायी को भारी...

कन्हान : सत्रापुर में दिनदहाड़े दो भाइयों पर हमला, एक की मौत, एक घायल

चित्र
@ कमल यादव | कन्हान (पारशिवनी) | कन्हान के सत्रापुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना सत्रापुर के शीतला माता मंदिर के पास की है, जो कि गुरुवार दोपहर को हुई। घटनास्थल पर दो भाइयों जयराज गायकवाड (37) एवं युवराज गायकवाड का आरोपियों भेंडंग पुरवले, देवेंद्र पुरवले और साहिल पुरवले से पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जयराज और युवराज पर चाकू और ब्लेड से कई वार किए। रिश्तेदारों ने इलाज के लिए दोनों को कामठी के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान जयराज की मौत हो गई। जबकि घायल युवराज अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दंगा नियंत्रण पथक एवं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।  नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने घटना स्थल का दौरा किया। जबकि...

भारतीय वायुसेना को सितंबर में मिलेंगे पहले चार सी-295 परिवहन विमान

चित्र
@ उमेश यादव | नागपुर | भारतीय वायुसेना को सितंबर में पहला सी-295 परिवहन विमान मिलेगा। पहली खेप में स्पेन से 16 सी-295 परिवहन विमान प्राप्त होंगे। जबकि भारत स्वयं 40 सी-295 परिवहन विमानों का निर्माण करेगा। वायुसेना अनुरक्षण मुख्यालय के प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अवसर नागपुर की मीडिया से बातचीत का था। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में गुजरात के वड़ोदरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी-295 परिवहन विमान के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी थी। इस विमान का निर्माण टाटा-एयरबस करेगी। सी-295 का स्क्वाड्रन भी वडोदरा में होगा। सी-295 एवरो-748 परिवहन विमान की जगह लेगा। रक्षा मंत्रालय ने 56 सी-295 विमान खरीदने के लिए एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ करीब 21,935 करोड़ रुपए की डील की है।  एयर मार्शल विभास पांडे ने यह भी बताया कि अनुरक्षण कमान ने उपग्रह-आधारित वास्तविक समय विमान ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की है। इसमें वायुसेना हर 30 सेकंड में विमान के स्थान का अपडेट प्राप्त कर सकेगी। पूर्वी क्षेत्र में लंबित अंतिम परीक्षण समाप्त होने के बाद विमान ट्रैकिंग प्रणाली ल...

खापरखेड़ा के पास वारेगांव में राख का बांध फूटा, 80 एकड़ में नुकसान

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेडा (सावनेर) | भारी बारिश के कारण खापरखेड़ा पावर प्लांट के पास वारेगांव में राख का बांध बुधवार को फूट गया। इससे करीब 80 एकड़ क्षेत्र में लाखों टन राख मिश्रित पानी की बाढ़ आ गई। करीब 20 एकड़ क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वारेगांव राख बांध कामठी तहसील में है। कोराडी और खापरखेड़ा बिजली केंद्र से राख पाइप के जरिए वारेगांव स्थित बांध (ऐश बैंड) में जमा की जाती है। क्षेत्र में मंगलवार को आई भारी बारिश के कारण यह बांध फूट गया। बताया जा रहा है कि जिस तरफ बांध टूटा, वह पहले से कमजोर हो चुका था। इस तरह की स्थिति बांध में तीन-चार जगह पर है। राख बांध के टूटने की सूचना ग्रामीणों ने खापरखेड़ा बिजली केंद्र को दी। बता दें कि पिछले साल भी जुलाई में कोराडी बिजली केंद्र के पास खसाला राख बांध भारी बारिश के कारण फूट गया था। इससे खसाला, मसाला, खैरी, कवठा, सुरादेवी गांव में राख मिश्रित पानी की बाढ़ आ गई थी। तब भी सैकड़ों एकड़ फसल का नुकसान हुआ था। ****

नागपुर ग्रामीण : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 15 दिन में 4,548 मामले, 23 लाख जुर्माना

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ  नागपुर ग्रामीण पुलिस  मुहिम चला रही है। इसके तहत 1जुलाई से 15 जुलाई तक ग्रामीण पुलिस ने 4,548 मामले दर्ज किए। इन पर करीब 23,02,350 रुपए जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई में नागपुर ग्रामीण पुलिस के थानों के यातायात विभाग ने भाग लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा 1,777 मामले सीट बेल्ट न लगाने के थे। इन पर 3,55,400 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके बाद हेलमेट न लगाने वाले 783 मामले थे। इन पर 3,81,500 रुपए जुर्माना लगाया गया। अति तीव्र गति से गाड़ी चलाने के 395 मामले थे। इन पर 7,90,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने वाले 66 मामले थे। इन पर 37,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने के 18 मामले थे। इन पर 20,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। अन्य 1381 मामले थे। इन पर 7,18,450 रुपए जुर्माना लगाया गया।  शराब पीकर गाड़ी चलाने के भी 114 मामले, अवैध सवारी के 14 मामले सामने आए हैं।  उक्त 4,548 मामलों में से 3,759 मामलों में 13,77,250 रुपए जु...

नरखेड़ : महिला की हत्या कर शव नाली में फेंका, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नरखेड़ | तहसील के मोवाड इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का शव नाली में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार वारदात मोवाड के साप्ताहिक बाजार स्थित नगर परिषद कॉम्प्लेक्स के पास की है। घटना मंगलवार सुबह सामने आई। मृतक महिला का नाम मुन्नी उर्फ मंजुषा आमटे (50) है। महिला मोवाड में ही रहती थी। उसका शव सीमेंट की नाली में मिला। मामले की शिकायत मोवाड निवासी दिलीप बनाईत (35) ने की। नरखेड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच नरखेड़ के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक कृष्णा तिवारी कर रहे हैं। ****

नागपुर : श्री निकेतन महाविद्यालय में भव्य रोजगार मेले का आयोजन

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | रेशिमबाग स्थित श्री निकेतन आर्ट्स कॉमर्स कॉलेज में महाराष्ट्र शासन के कौशल्य विकास, रोजगार तथा उद्योजकता विभागीय आयुक्तालय के विशेष सहयोग से  पंडित दीनदयाल उपाध्याय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह मेला आयोजित किया गया था। यह सफल आयोजन प्राचार्य डॉ. श्रीबाला देशपांडे के मार्गदर्शन में हुआ।  कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर श्री निकेतन बहुउद्देश्यीय संस्था के अध्यक्ष श्रीपाद गंधे, सचिव प्रसाद गंधे तथा कौशल्य विकास, रोजगार एवं उद्योजकता विभाग के उपायुक्त प्रकाश देशमाने, जिला सूचना अधिकारी प्रवीण टाके एवं कौशल्य विकास अधिकारी ज्योति वासुरकर की प्रमुख उपस्थति रही। सर्वप्रथम अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। तत्पश्चात सभी मंचासीन मान्यवरों का स्वागत किया गया। विविध महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों का उपायुक्त देशमाने ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र शासन के रोजगार विषयक विविध योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को हो। इससे विद्यार्थी आत्मनिर्भर बनें। इसी उद्देश्य से महाविद...

विठ्ठल पाटील कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पारशिवनी तहसील अध्यक्ष नियुक्त

चित्र
विठ्ठल पाटील (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर  |  कोलीतमारा के पूर्व उपसरपंच विठ्ठल बाबूराव पाटील को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग का पारशिवनी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति विभाग नागपुर जिला (ग्रा.) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल घरडे ने इसके आदेश जारी किए।  कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने पाटील को शुभकामनाएं दीं। गज्जू यादव ने पाटील की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति में मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पाटील क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत साथी हैं। वे नई जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा एवं लगन से निभाएंगे। पाटील ने अपनी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रा.) राजेंद्र मूलक, विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव, अनुसूचित जाति विभाग नागपुर जिला (ग्रा.) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल घरडे, जिला परिषद सदस्य राजू कुसुंबे, अर्चना भोयर, पूर्व जिला परिषद सदस्य कोमलचंद राऊत, शालिक ढोंगे,  नि केश भोयर, बबन झाड़े, कृषि उत्पन्न बाजार समिति, रामटेक के संचालक रणवीर यादव, रंजीत गजभिय...

चंद्रपुर : नागभीड़ में चार युवक ‘सेल्फी’ लेने के दौरान तालाब में डूबे

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | जिले की नागभीड़ तहसील में रविवार को चार युवक ‘सेल्फी’ लेते समय तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार हादसा नागभीड़ तहसील के घोड़ाझरी सिंचन तालाब में हुआ। वरोरा तहसील के शेगांव ग्राम के आठ युवकों का समूह सिंचन तालाब के किनारे पिकनिक पर गया था। वहां चार युवक सेल्फी लेते समय फिसलकर तालाब में डूब गए।  पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम ने युवकों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है। युवकों की पहचान मनीष श्रीरामे (26), धीरज जादे (27), संकेत मोदक (25) और चेतन मंडाडे (17) के रूप में की गई है।  चंद्रपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनभांडू ने मीडिया को बताया कि समूह के बाकी सदस्यों ने दुर्घटना की सूचना दी। लापता युवकों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। बता दें कि इलाके में बारिश के कारण तालाबों का जलस्तर बढ़ गया है।  ****

खापरखेड़ा : कंपनी की खुली जगह से 3.50 लाख का माल चोरी

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ एड. प्रदीप खांबलकर |  खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरखेड़ा के वारेगांव में एक कंपनी की खुली जगह से 3.50 लाख रुपए का माल चोरी हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत कोराडी निवासी आशीष सिंघल (32) ने दर्ज कराई। आशीष की स्टोन इंफ्रा नामक कंपनी है। इसकी खुली जगह से 70 नग एल्युमीनियम पाइप (करीब 2,50,000 रुपए), 40 नग लोहे की सेंटिंग प्लेट (कीमत करीब 75,000 रुपए), 15 नग मैटर स्ट्रीप (कीमत करीब 25,000 रुपए) चुरा लिए गए। इस तरह अज्ञात चोर ने 3,50,000 रुपए का माल चुरा लिया। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आगे की जांच सहायक फौजदार श्री पवार कर रहे हैं। ****

पासवर्ड या पिन पता करने के लिए जालसाज क्या करते हैं?

चित्र
  **** **** **** साभार : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ****

खापरखेड़ा : गाली देने पर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | खापरखेड़ा में युवक ने एक शख्स की डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम शुभम उईके (29) है। आरोपी सिल्लेवाड़ा का निवासी है। वह चौकीदारी का काम करता है। बुधवार देर रात नागपुर जिला  मध्यवर्ती सहकारी बैंक की शाखा के सामने आरोपी का खापरखेड़ा  निवासी महेंद्र सोमकुंवर (55) से किसी बात के लिए झगड़ा हुआ था। इस दौरान आरोपी को सोमकुंवर ने गाली दी। नाराज होकर आरोपी ने डंडे से पीट- पीटकर सोमकुंवर की हत्या कर दी। मामले की शिकायत चनकापुर निवासी मोहम्मद नौशाद (22) ने पुलिस स्टेशन में की। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक कांक्रेटवार कर रहे हैं। *****

रामटेक : डकैती की फिराक में बैठे चार बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | तहसील के सराखा बोर्डा इलाके में पुलिस ने डकैती की फिराक में बैठे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश सराखा बोर्डा में छिपे हैं। उनके इरादे संदिग्ध मालूम हो रहे हैं। वे वैन और मोटरसाइकिलों पर सवार हैं। पुलिस ने तत्काल बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।  गिरफ्तार आरोपियों के नाम चिंतामणी मेहर (35), मिथुन मेहर (32), प्रणय दखने (21) और राजकुमार कालसर्पे (22)  है। इसमें चिंतामणी और मिथुन भाई हैं, जो रामटेक के सालई-हिवराबाजार इलाके में रहते हैं। जबकि प्रणय और राजकुमार गोंदिया के निवासी हैं। फरार आरोपियों के नाम राहुल राउत (उम्र-23 वर्ष,  निवासी- गोरेगांव, गोंदिया), अविनाश मरकाम (उम्र- 25 वर्ष, निवासी- सालई, हिवरा बाजार, रामटेक ) और इंद्रराज सलामे (उम्र- 42 वर्ष, निवासी- सालई हिवरा बाजार, रामटेक) हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से दो मोबाइल...

राजनीति की दशा और दिशा बदलने उभरकर आएगा एक नया जेपी : डॉ. गजबे

चित्र
डॉ. रमेश गजबे। @ अजय पांडे | नागपुर | वर्ष 2024 के आम चुनाव से पहले भारतीय राजनीति के क्षीतिज पर जयप्रकाश नारायण  (जेपी) जैसा सशक्त और प्रभावशाली नेता उभरकर आएगा। वह देश की सुस्त और गुमराह जनता को सही राह दिखाएगा।  देश की लगातार टूटती, बिखरती और लड़खड़ाती राजनीति को सही दिशा देगा। इस तरह भारतीय राजनीति की दशा और दिशा को बदलकर रख देगा। यह कहना है विदर्भ राज्य संघर्ष समिति के पदाधिकारी, पूर्व राज्यमंत्री और आदिवासी नेता डॉ. रमेश गजबे का। डॉ. गजबे ने कहा कि जनता राजनेताओं के भटकाने वाले विचारों के मकड़जाल में फंसकर बुरी तरह गुमराह हो गई है। वह अपना हित और अहित भी पहचान नहीं पा रही है। केंद्र ही नहीं, राज्य सरकारें भी लोकलुभावन नारों और वादों से जनता को अपने पक्ष में करने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है।  डॉ. गजबे ने यह भी कहा कि बिजली और अनाज मुफ्त में देने से जनता की मदद तो कम हो रही है, बल्कि राशन अनाज की कालाबाजारी बढ़ गई है। देश की मेहनतकश जनता को निठल्ला और आलसी बनाने का षडयंत्र सरकारों ने चला रखा है। इसके खतरनाक परिणाम भविष्य में देश को देखने पड़ सकते हैं। डॉ. गजबे ने वर्ष...

खापरखेड़ा : पत्नी के चरित्र पर शक कर युवक की हत्या करने वाले को उम्रकैद

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | खापरखेड़ा |  धारदार हथियार से युवक की हत्या करने वाले को नागपुर की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। हत्यारे ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए यह हत्या की थी। हत्यारा मानता था कि युवक और उसकी पत्नी के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना खापरखेड़ा के वलनी की है। मृतक जॉन टेकाम का शव वलनी पुलिस चौकी के पीछे नहर में मिला था। हत्यारे ने सिर पर धारदार हथियार से वार किया था। सबूत नष्ट करने के लिए शव नहर में फेंक दिया था। घटना 2017 की है। यह मामला खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला था कि जॉन और आरोपी की पत्नी के बीच प्रेम संबंध होने का शक है। इसी बात के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच अधिकारी पुलिस निरीक्षक महेश चाटे ने प्रकरण कोर्ट में पेश किया। जज श्री  घुमरे की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया। अदालत ने मंगलवार को दोषी को आईपीसी की धारा 302 के तहत सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक वर्ष का अतिरिक्त का...

रामटेक : गुगुलडोह में प्रस्तावित मैंगनीज खदान का क्यों हो रहा विरोध? जानिए प्रमुख बिंदु

चित्र
@ उमेश यादव | रामटेक | तहसील की गुगुलडोह (मानेगांव) में प्रस्तावित मैंगनीज खदान का विरोध हो रहा है। प्रोजेक्ट के विरोध में अदालत में याचिका दायर की गई है। वहीं, इस पर सोमवार को गुगुलडोह में जनसुनवाई भी हुई। स्थानीय लोगों, नेताओं एवं एनजीओ प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित खदान का जमकर विरोध किया। कांग्रेस नेता एवं पंचायत समिति रामटेक के पूर्व उपसभापति उदय सिंह उर्फ गज्जू यादव ने कहा कि राजनीतिक दबाव में आकर निजी कंपनी को खदान लीज पर देने की कवायद चल पड़ी है। वहीं, एनजीओ अजनिवन ने प्रस्तावित प्रोजेक्ट के विरोध में कई तर्क दिए हैं। आइए प्रस्तावित प्रोजेक्ट को एनजीओ के तर्क के आधार पर समझें। - प्रस्तावित मैगनीज खनिज खदान रामटेक तहसील के गुगुलडोह (मानेगांव) में है। प्रकल्प प्रस्तावक छत्तीसगढ़ की मेसर्स शांति जीडी इस्पात एंड पावर प्रा. लि. है। 105 हेक्टर खदान की लीज 50 साल के लिए मांगी गई है। यह प्रस्ताव जून 2018 में दिया गया थ, जिसकी अवधि 2021 में समाप्त हो चुकी है। -  प्रस्तावित खदान की 105 हेक्टर भूमि में 99.95 हेक्टर वन भूमि एवं 5.05 हेक्टर सरकारी है। भूमि उपयोगकर्ता एजेंसी ने फॉरेस्ट क्लियर...