नागपुर : वायुसेना में अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन पर परिसंवाद

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | वायुसेना के अनुरक्षण कमान मुख्यालय में सोमवार को अग्निपथ योजना के कार्यान्वयन पर परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (कार्मिक) एयर मार्शल सूरज कुमार झा प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित थे। मुख्यालय के ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल विभास पांडे ने एयर मार्शल झा का स्वागत किया।

एयर मार्शल झा ने 'अग्निवीर वायु' और संबंधित मानव संसाधन प्रबंधन पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने तकनीक के जरिए वायुसेना में बदलाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 'अग्निवीर वायु' से कई लाभ होंगे। बड़ी संख्या में युवाओं को देश सेवा करने और वर्दी पहनने का मौका मिलेगा। वे समाज की  संपत्ति होंगे। वे तंदुरुस्त, अनुशासित, प्रशिक्षित और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होंगे। प्रारंभिक कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर 'अग्निवीर वायु' के 25% को नियमित सेवा के लिए वायुसेना में नियुक्त किया जाएगा।

एयर मार्शल झा ने भविष्य की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आनेवाले कल की चुनौतियों से बीते हुए कल की मानसिकता के साथ नहीं लड़ा जा सकता है। हमें विवेक के साथ स्थितियों को अपने अनुकूल बनाना है। इसलिए परिवर्तन का महत्व है।




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत