नाशिक : टोल प्लाजा पर राज ठाकरे के बेटे की गाड़ी रोकी, मनसे कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

नाशिक| महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की कार टोल प्लाजा पर रोकने के बाद हंगामा हो गया। मनसे कार्यकर्ताओं ने रविवार तड़के सिन्नर के गोंदे टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस के अनुसार राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की कार पर लगे फास्टटैग में कुछ दिक्कत आ रही थी। इसलिए शनिवार रात उन्हें सिन्नर के गोंदे टोल प्लाजा पर रोका गया था। अमित मुंबई लौट रहे थे। यह बात पता चलते ही मनसे कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। वहां के अधिकारी से माफी मंगवाई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस को टोल प्लाजा कर्मचारियों से शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

***



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया