रामटेक : बस में चढ़ते समय महिला के हैंडबैग से 1,09,200 के जेवर और नकदी चुराई

रामटेक बस स्थानक (फाइल फोटो)

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

रामटेक | रामटेक बस स्थानक पर दो अज्ञात चोरों ने एक महिला के हैंडबैग से 1,09,200 रुपए के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रामटेक बस स्थानक आउटर गेट के पास बस में चढ़ते समय पीड़ित के साथ यह वारदात हुई। फरियादी तुलशीबाग- नागपुर निवासी लक्ष्मण आगलावे (63) पत्नी छाया आगलावे (58) के साथ रामटेक में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कार्यक्रम के बाद रामटेक बस स्थानक पहुंचे। वे नागपुर लौटने के लिए बस में सवार हुए। छाया के पास हैंडबैग था, जिसमें करीब  1,08,000 रुपए के सोने के जेवर एवं 1,200 रुपए की नकदी रखी थी। दो अज्ञात चोरों ने हैंडबैग से ये जेवर और नकदी चुरा ली। उसके बाद चोर बस से उतर गए। आगलावे दंपति को चोरी की घटना का पता घर जाकर चला। उन्होंने घर पहुंचकर देखा कि हैंडबैग में जेवर और नकदी नहीं है।

दूसरे दिन फरियादी ने मामले की शिकायत रामटेक पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने रामटेक बस स्थानक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना के वक्त बस में चढ़ने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान आगलावे दंपति बस में चढ़े थे। उनके पीछे दो संदिग्ध व्यक्ति भी बस में चढ़े। जैसे ही बस निकलने लगी। दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने बस रुकवाई। वे बस से उतर गए। पुलिस को इन्हीं दोनों व्यक्तियों पर चोरी का शक है। दोनों की उम्र 35 से 40 वर्ष है।

रामटेक पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 379, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस नायक मंगेश सोनटक्के कर रहे हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव