नागपुर ग्रामीण : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, 15 दिन में 4,548 मामले, 23 लाख जुर्माना

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ नागपुर ग्रामीण पुलिस मुहिम चला रही है। इसके तहत 1जुलाई से 15 जुलाई तक ग्रामीण पुलिस ने 4,548 मामले दर्ज किए। इन पर करीब 23,02,350 रुपए जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई में नागपुर ग्रामीण पुलिस के थानों के यातायात विभाग ने भाग लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सबसे ज्यादा 1,777 मामले सीट बेल्ट न लगाने के थे। इन पर 3,55,400 रुपए जुर्माना लगाया गया। इसके बाद हेलमेट न लगाने वाले 783 मामले थे। इन पर 3,81,500 रुपए जुर्माना लगाया गया।

अति तीव्र गति से गाड़ी चलाने के 395 मामले थे। इन पर 7,90,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने वाले 66 मामले थे। इन पर 37,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने के 18 मामले थे। इन पर 20,000 रुपए जुर्माना लगाया गया। अन्य 1381 मामले थे। इन पर 7,18,450 रुपए जुर्माना लगाया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने के भी 114 मामले, अवैध सवारी के 14 मामले सामने आए हैं। 

उक्त 4,548 मामलों में से 3,759 मामलों में 13,77,250 रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि 789 मामलों में 9,25,100 रुपए की जुर्माना वसूली बाकी है।  यह मुहिम 31 जुलाई तक चलेगी। इसके तहत स्कूल बसों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। स्कूल बस संचालकों से कहा गया है कि वे यातायात नियमों का उल्लंघन न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव