कन्हान : सत्रापुर में दिनदहाड़े दो भाइयों पर हमला, एक की मौत, एक घायल

@ कमल यादव |

कन्हान (पारशिवनी) | कन्हान के सत्रापुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना सत्रापुर के शीतला माता मंदिर के पास की है, जो कि गुरुवार दोपहर को हुई। घटनास्थल पर दो भाइयों जयराज गायकवाड (37) एवं युवराज गायकवाड का आरोपियों भेंडंग पुरवले, देवेंद्र पुरवले और साहिल पुरवले से पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जयराज और युवराज पर चाकू और ब्लेड से कई वार किए। रिश्तेदारों ने इलाज के लिए दोनों को कामठी के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान जयराज की मौत हो गई। जबकि घायल युवराज अस्पताल में भर्ती है।

सूचना मिलते ही कन्हान पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। शहर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दंगा नियंत्रण पथक एवं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने घटना स्थल का दौरा किया। जबकि पुलिस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर, सहायक पुलिस निरीक्षक सीपी चव्हाण एवं उनके सहयोगियों पराग फुलझेले, राजेश जोशी, हरीश सोनभद्रे ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

*****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया