नरखेड़ : महिला की हत्या कर शव नाली में फेंका, अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नरखेड़ | तहसील के मोवाड इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला का शव नाली में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वारदात मोवाड के साप्ताहिक बाजार स्थित नगर परिषद कॉम्प्लेक्स के पास की है। घटना मंगलवार सुबह सामने आई। मृतक महिला का नाम मुन्नी उर्फ मंजुषा आमटे (50) है। महिला मोवाड में ही रहती थी। उसका शव सीमेंट की नाली में मिला।

मामले की शिकायत मोवाड निवासी दिलीप बनाईत (35) ने की। नरखेड़ पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच नरखेड़ के थानेदार सहायक पुलिस निरीक्षक कृष्णा तिवारी कर रहे हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत