संदेश

खापरखेड़ा : 20,000 का एल्युमीनियम तार चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

चित्र
@  प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरखेड़ा के वलनी में एक खेत से 1900 मीटर एल्युमीनियम तार चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत सुजीत खिरलकर (31) ने दर्ज कराई थी। फरियादी कोराडी का रहने वाला है।  खापरखेड़ा पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस मामले में चोरी किए गए माल की कीमत 20,000 रुपए आंकी गई है। यह एल्युमीनियम तार वलनी बंकर की दिशा में बिछी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी वलनी निवासी जोगेश मनहरे (22) को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि माल घटना स्थल के पास ही झाड़ियों में छुपा रखा है। हालांकि, पुलिस को वहां से केवल 150 मीटर एल्युमीनियम तार और अन्य सामान मिला। पुलिस ने ये सब जब्त कर लिया है। इनकी कीम 3,300 रुपए आंकी गई है। जोगेश ने पुलिस को बताया कि बाकी का माल अन्य आरोपियों मनोज सूर्यवंशी, दीपक कैथवास, ताज सिद्दीकी ने चुराया। ये सभी भी वलनी के निवासी हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। यह कार्रवाई थानेदार प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई पुलिसकर्मियों उमेश ठाकरे, आशीष भुरे, शैलेश यादव, प्रमोद भोयर, राजू भोय...

खापरखेड़ा : चनकापुर में तलवार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

चित्र
@  प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरखेड़ा के चनकापुर में तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि खापरखेड़ा पुलिस परिसर में गश्त लगा रही थी। तभी उसे गुप्त सूचना मिली कि चनकापुर में मुच्छी नाम का एक व्यक्ति तलवार लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम चनकापुर पहुंची। वहां लक्ष्मीनारायण उर्फ मुच्छी सूर्यवंशी (37)  तलवार लेकर घूम रहा था। पुलिस ने तलवार जब्त की। मुच्छी को हिरासत में लिया। जब्त लोहे की तलवार की लंबाई 25 इंच है। इसकी कीमत 250 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मुच्छी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई थानेदार प्रवीण मुंडे के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई करने वाले डीबी पथक में उमेश ठाकरे, आशीष भुरे, शैलेश यादव, प्रमोद भोयर, राजू भोयर, मुकेश वाघाडे शामिल थे।  ***

चार महीने की ट्रेनिंग के बाद अग्निवीरों का पहला बैच सेवा के लिए तैयार

चित्र
सुनो सुनो रिपोर्ट | भुवनेश्वर | ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर मंगलवार को 2,585 अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। चार महीने की ट्रेनिंग के बाद ये अग्निवीर सेवा देने के लिए तैयार हैं। इनमें 272 महिला अग्निवीर शामिल हैं। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली। इस समय  दक्षिण नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन- चीफ वाइस एडमिरल एमए हंपीहोली भी उपस्थित थे। परेड सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार पासिंग आउट सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई। परंपरागत रूप से पासिंग आउट परेड सुबह आयोजित की जाती है। आईएनएस- चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है।  पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट व राज्यसभा सांसद पीटी उषा और क्रिकेटर मिताली राज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर अग्निवीरों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आप जहां भी जाएंगे, वहां किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए ...

मौदा : रिश्तेदार के घर गया परिवार; घर से नकदी, सोना और मोटरसाइकिल चोरी

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | मौदा |  तहसील की साखर (शक्कर) कारखाना कॉलोनी के एक घर से 50,000 रुपए के नकदी-माल की चोरी हो गई। इसमें गहने और मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी  दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक फरियादी सचिन सिंगनापुरे (32) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार सचिन परिवार सहित रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर गए थे। एक पड़ोसी ने सोमवार को सुबह सचिन को फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद फरियादी घर आया। फरियादी ने देखा कि घर की अलमारी में रखी नकदी, सोने के आभूषण व पदक नहीं है। यहां तक कि घर में मोटरसाइकिल भी नहीं है। समझने में देर नहीं लगी कि ये सभी सामान चोरी हो चुके हैं। चोर 25,000 रुपए का सोना, 10,000 रुपए की मोटरसाइकिल और 15,000 रुपए नकदी चुरा ले गया।  मौदा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 457, 454, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस हवलदार भगवान चांदेवार कर रहे हैं। ****

उमरेड : नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाले बाप को 20 साल की सख्त कैद

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | उमरेड | नागपुर जिले की एक अदालत ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सख्त कैद की सजा सुनाई है। मामला उमरेड तहसील के इतवारीपेठ का है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक घटना मई 2021 में दर्ज की गई थी। तब पीड़िता की मां ने उमरेड पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी।  इसके अनुसार आरोपी जगदीश राठोड़ (32) और फरियादी पति-पत्नी हैं। दोनों अपने  बच्चों के साथ इतरवारीपेठ में रहते थे। घटना के दिन आरोपी और फरियादी के बीच शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। उसके बाद फरियादी अपने बच्चों को लेकर पड़ोस के घर में चली गई थी। बताया गया है कि कुछ देर बाद आरोपी पड़ोस के घर में गया। वहां से वह बेटी (पीड़िता) को घर ले आया। जबकि पीड़िता पड़ोस के घर में ही रही। कुछ घंटों बाद पीड़िता की तबियत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया है। फरियादी ने शक के आधार पर पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में  शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में सोमवार को अदालत ने फैसला दिया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देकर 20 साल के सश्...

रामटेक में 5-10 मिनट की बारिश-आंधी के बाद डेढ़ घंटे बिजली गुल

चित्र
  प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक |  रामटेक नगर परिषद क्षेत्र में रविवार दोपहर को करीब 5 मिनट बारिश हुई। करीब 10 मिनट आंधी चली। इतने समय में ही बिजली विभाग की व्यवस्था की पोल खुल गई। रामटेक नगर परिषद क्षेत्र में दोपहर 2:17 बजे बिजली गुल हुई। यह बिजली 3:45 बजे बहाल हुई। इस दौरान लोग परेशान हुए। कई लोगों का व्यवसाय प्रभावित हुआ। सूत्रों का कहना है कि बिजली विभाग काफी देर तक बिजली कटने का कारण (फाल्ट) नहीं जान पाया था।  जब लोगों ने गुहार लगाई, तब करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आई।  इसी दौरान निकटस्थ शीतलवाड़ी क्षेत्र में करीब चार बार बिजली कटी।  गौरतलब है कि रामटेक परिसर में बिजली विभाग की अव्यवस्था कई बार सामने आती है। बारिश के दिनों में थोड़ा सा पानी गिर जाए, तो घंटों बिजली कटी रहती है। बीते बारिश के मौसम में शीतलवाड़ी में एक दिन करीब 12 घंटे बिजली कटी रही थी। उसी दौरान आसपास के क्षेत्रों में बिजली थी। रामटेक परिसर में बिजली विभाग की कारस्तानियों के किस्से कई हैं। पहले शीतलवाड़ी के कुछ क्षेत्रों में बिजली विभाग के अधिकारी- कर्मियों के संरक्षण में चोरी की बिजली...

पारशिवनी : नरहर में बाघ के हमले में गाय, बैल और बछड़ा मारे गए

चित्र
कमल यादव | पारशिवनी | तहसील के मौजा नरहर गांव में शनिवार को बाघ के हमले में तीन गोवंश मारे गए। इनमें बैल, गाय और बछड़ा शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3:30 बजे नरहर गांव के भिक्या उईके का बैल और लहू इनवते की गाय व बछड़ा एक खेत में चर रहे थे। तभी अचानक बाघ ने तीनों गोवंशों पर हमला कर दिया। इससे तीनों गोवंश मारे गए। हमले के बाद बाघ वहां से चला गया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ढवलापुर ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति उईके, उपसरपंच गुणेश्वर भलावी भी पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के नागलवाड़ी रेंज बफर झोन के आरएफओ श्री लेले व क्षेत्र सहायक अधिकारी श्री ढोलस  को घटना की जानकारी दी। तब वनरक्षक महावीर सुरपान अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। पंचनामा किया। कैमरे लगाए। इस समय पंचायत समिति, पारशिवनी के पशुधन विकास अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर उपस्थित रहे। सरपंच प्रीति उईके, उपसरपंच गुणेश्वर भलावी, पुलिस पाटील लीलाधर उईके, ग्रामस्थ हंसराज सरियाम, भिवराज उईके, सहदेव नीति, मिकुन उईके, बलवंत इनवले, रघुनाथ उईके ने पीड़ितों भिक्या उईके तथा लहू इनवते को मुआवजा देने की मांग...

मानहानि केस : राहुल गांधी बोले- मैं सावरकर नहीं, गांधी हूं, गांधी माफी नहीं मांगता

चित्र
राहुल गांधी। सुनो सुनो नेटवर्क | नई दिल्ली | लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा,  'मेरी सदस्यता रद्द की गई क्योंकि प्रधानमंत्री मेरे अगले भाषण से डरे हुए थे। वे उस अगली स्पीच से डरे हुए थे जो अदानी पर होने वाली थी। मैंने यह उनकी आंखों में देखा। वे नहीं चाहते थे कि यह भाषण संसद में हो। इसीलिए पहले (संसद की कार्यवाही में) बाधा डाली गई। अब सदस्यता रद्द की गई है। कृपया इसे लेकर भ्रमित मत होइए। नरेंद्र मोदी और अदानी के बीच गहरा रिश्ता है।' अपने बयान को लेकर कोर्ट में माफी मांगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा,  'मैं सावरकर नहीं हूं। मैं गांधी हूं। गांधी माफी नहीं मांगता।' राहुल ने कोर्ट के फैसले के बारे में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट का है। इस बारे में कोई बात नहीं करूंगा।' लोकसभा सदस्यता रद्द होने से जुड़े एक सवाल के उत्तर में राहुल ने कहा, 'मेरी सदस्यता रद्द की जाए या फिर मुझे फिर से बहाल किया जाए, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मैं कहीं भी रहूं, अपनी लड़ाई जारी रखूंगा...

महात्मा गांधी की डिग्री पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का बयान कितना सच्चा, कितना झूठा?

चित्र
  महात्मा गांधी (फाइल फोटो) सुनो सुनो आवरण कथा | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दावा किया कि महात्मा गांधी के पास कानून की डिग्री नहीं थी। सिन्हा ने यह भी कहा कि गांधी जी के पास कोई भी यूनिवर्सिटी डिग्री नहीं थी। बीबीसी हिंदी ने एक तथ्यपूर्ण रिपोर्ट प्रकाशित कर सिन्हा के दावे को झूठा करार दिया है।  दरअसल, सिन्हा ग्वालियर की आईटीएम यूनिवर्सिटी में डॉ. राम मनोहर लोहिया व्याख्यान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। सिन्हा ने अपने भाषण की शुरुआत गांधी जी की प्रशंसा से की। बाद में जो कहा, उस पर कोई लोगों को आपत्ति हो सकती है। सिन्हा ने कहा, 'पढ़े-लिखे लोगों तक को भ्रांति है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। लेकिन गांधी जी के पास कोई डिग्री ही नहीं थी। उनके पास एकमात्र योग्यता हाईस्कूल डिप्लोमा थी।' बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार महात्मा गांधी की शिक्षा से जुड़े दस्तावेज सिन्हा के दावों के उलट तथ्य पेश करते हैं। ये दस्तावेज राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय से हासिल किए गए हैं। इनके मुताबिक़ गांधी जी ने लंदन यूनिवर्सिटी से जुड़े लॉ कॉलेज इनर टेम्पल से कानून की पढ़ाई ...

रामटेक : मनसर के बाजार चौक में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा के पुतले का अनावरण

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | मनसर के बाजार चौक में रविवार को क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा के पुतले का अनावरण हुआ। पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव के हस्ते यह भव्य अनावरण संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में रामटेक के विधायक एड. आशीष जैस्वाल, पूर्व विधायक डीएम रेड्‌डी, पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी किशोर गजभिये, सेवानिवृत्त उप-वनसंरक्षक श्री भलावी, शांताताई कुंभरे, अरुण बंसोड़, कला ठाकरे, हेमराज चोखांद्रे की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी मान्यवरों ने लोगों को संबोधित किया।  कार्यक्रम में उपसरपंच योगेश गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू तिवारी, रणवीर यादव, राजकुमार खोब्रागडे, कविता वाढीवे, अर्चना अमृतकर आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बिरसा बिग्रेड के शंकर धुर्वे, संदीप मड़ावी, उत्तम वाढीवे, देवानंद इडपाची, रामदास उइके, विजय टेकाम, शिवप्रसाद टेकाम, बिरज उइके, रवि वाढीवे, वीरेंद्र कुंभरे, प्रशांत उइके, शिवकुमार आहाके, विष्णु छोरे, राजकुमार धुर्वे, संतोष उइके, निखिल मड़ावी, कल्पेश उइके ने प्रयत्न किया।   ...

नवनीत राणा का उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष - जो राम और हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं

चित्र
नवनीत राणा एवं उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)  सुनो सुनो नेटवर्क |  मुंबई | शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट के पास जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवेसना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शिंदे गुट पर नाम और चिन्ह चुराने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, शिंदे गुट चुनाव आयोग के फैसले को सही बता रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी। उन्हें 'शिवसेना' नाम और चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी। इस फैसले को सही ठहराते हुए सांसद नवनीत राणा ने कहा, 'मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता को यही अपेक्षित था। उन्होंने (उद्धव) ढाई सालों में हम जैसे लोगों और बाकी विधायकों पर अत्याचार किया है।' नवनीत  ने कहा, 'बोलते हैं न कि जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं और धनुष बाण उनका नहीं। चुनाव आयोग ने जिनकी विचारधारा सही थी, जिनके पास बहुमत था, उनके पक्ष में फैसला दिया है। मुझे लगता है कि आज (महाशिवरात्रि) उद्धव जी को भोले जी का बहुत अच्छा प्रसाद मिला है।' वह...

भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिका के कारोबारी को बताया- बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और खतरनाक

चित्र
जॉर्ज सोरोस और एस. जयशंकर (फाइल फोटो) @ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिग्गज अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस (92) की तीखी आलोचना की है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और खतरनाक बताया। जयशंकर ने कहा कि सोरोस की टिप्पणी ठेठ यूरो अटलांटिक नजरिये वाली है। जयशंकर ने कहा,  'सोरोस एक बूढ़े, रईस, हठधर्मी व्यक्ति हैं जो न्यूयॉर्क में बैठकर सोचते हैं कि उनके विचारों से पूरी दुनिया की गति तय होनी चाहिए। अगर मैं ठीक से कहूं तो वे बूढ़े, रईस, हठधर्मी और खतरनाक हैं।' जयशंकर ने कहा कि भारत के मतदाताओं ने फैसला किया है कि देश कैसे चलना चाहिए। हम एक ऐसा देश हैं जो औपनिवेशिक दौर से गुजर चुका है। हम इस खतरे से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि जब बाहरी हस्तक्षेप होता है तो क्या होता है। आप (सोरोस) अफवाहबाजी कर रहे हैं कि दसियों लाख लोग अपनी नागरिकता से हाथ धो बैठेंगे। ऐसी अफवाहों से हमारे सामाज...

नागपुर : अविनाश बागड़े का नवगीत संग्रह 'धूप की किताब से..' लोकार्पित

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | मोर हिंदी भवन के उत्कर्ष सभागृह में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे के हस्ते कवि अविनाश बागड़े की नवीनतम कृति 'धूप की किताब से..' का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अमिता ने कहा कि किसी भी रचनाकार को अपने सृजन का सबसे पहले खुद ही पाठक होना चाहिए। इससे उसकी रचना में सतत गुणात्मक सुधार हो सकेगा। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला ने की। नागपुर विद्यापीठ के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ विद्वान रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया। अमिता शाह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रति चौबे, डॉ. स्वर्णिमा सिन्हा और पूनम हिंदुस्तानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद 'धूप की किताब से...' का लोकार्पण संपन्न हुआ। पुस्तक के मुखपृष्ठ की चित्रकार आर्किटेक्ट अविशा बागड़े का अतिथियों ने विशेष उल्लेख किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्यंग्य कवि अनिल मालोकर ने किया। कार्यक्रम में शहर के ख्यातनाम साहित्य हस्त...

नागपुर : एनसीसी का 'पुनीत सागर अभियान' सफल, तालाब- नदी तटों की सफाई

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर |  20 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी नागपुर जिले भर में 'पुनीत सागर अभियान' चला रहा है। इसका उद्देश्य तालाबों, नदियों, बांधों को स्वच्छ रखना है। इस स्वच्छता अभियान में एनसीसी के कैडेट, उस्ताद एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। 'पुनीत सागर अभियान' के तहत एनसीसी ने पहले शहर के फुटाला तालाब की सफाई की। इसमें एनसीसी के 20 कैडेटों एवं उस्तादों ने फुटाला तालाब से प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा-करकट साफ किया। इन एनसीसी कैडेटों में शहर के वीएमवी, एसबी सिटी और डॉ. आंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।  इस अभियान के तहत एनसीसी ने कन्हान नदी तट की भी सफाई की। इसमें एसके पोरवाल कॉलेज कामठी के  20 कैडेट छात्र शामिल हुए। साथ में एएनओ लेफ्टिनेंट मोहम्मद असरार रहे। यहां भी स्वच्छता अभियान सफल रहा। 20 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी ने काटोल में भी सिटी लेक की सफाई की। इसमें नबीरा महाविद्यालय के 35 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। साथ में एएनओ कैप्टन टीएल जगदाले रहे।। यहां भी स्वच्छता अभियान को सराहना मिली। पुनीत सागर अभियान को रामटेक में अच्छा प्रतिसाद मिला। यहां एनसीसी के 60 कैडेटों, म...

नागपुर के डॉ. संजीव चौधरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सलाहकार समिति में नियुक्त

चित्र
डॉ. संजीव चौधरी @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर| देश के जानेमाने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजीव चौधरी को भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की चिकित्सा उपकरण तकनीकी सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है। यह समिति इम्प्लांट और डिवाइस ऑर्थोपेडिक के मानक तय करने के लिए बनाई गई है।  डॉ चौधरी की यह नियुक्ति ऑर्थोपेडिक्स और ट्रॉमेटिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके गहन अनुभव और उल्लेखनीय कार्यों के लिए की गई है। ग्रामीण भारत में ऑस्टियोपोरोसिस के लिए उनके हीटको नामक ऑनलाइन हेल्थ एजुकेशन एवं टेलीकंसल्टेशन प्रोग्राम को काफी सराहा गया है। डॉ. चौधरी को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने एमयूएचएस की प्रबंधन परिषद में भी नियुक्त किया था। बता दें कि डॉ. चौधरी समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देते रहे हैं। उनमें विलक्षण चिकित्सकीय प्रतिभा है। उदारता, मिलनसार प्रवृत्ति, अहंकार-रहित स्वभाव उनकी पहचान रही है। हाल ही में डॉ. चौधरी ने 'सुनो सुनो' के समन्वय सम्पादक महेश कुमार शर्मा की अति-जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण शल्यक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की, जो 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पत्रकारिता के अलावा र...

लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवक, सरकार से लगाई गुहार, कहा- न रोटी, न पानी, हमें पीटा जा रहा

चित्र
  @  वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | त्रिपोली/ चंडीगढ़| उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है,  'रोटी नहीं, पानी नहीं। हम 12 लोग एक छोटे से कमरे में बंद हैं। हमें पीटा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत में अपने परिवारों को इस बारे में न बताएं।' पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों में से नौ पंजाब, एक हिमाचल और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें से पांच युवक पंजाब के आनंदपुर साहिब के एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस गांव का नाम लंग मजारी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त सभी युवकों को दुबई भेजने के बहाने दिल्ली के एक एजेंट ने लीबिया भेजा था। वहां उन्हें बेंगाजी शहर की एक सीमेंट फैक्ट्री में कैद कर दिया गया। पंजाब में इन युवकों के परिजन परेशान हैं। वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ******

राजस्थान : मुसलमानों पर आपत्तिजनक बयान, योग गुरु रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | जयपुर |  राजस्थान के बाड़मेर जिले में  मुसलमानों पर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर याेग गुरु रामदेव के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि बाड़मेर निवासी पठाई खान ने बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप है कि बाबा रामदेव ने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। बाबा रामदेव ने हिंदुओं की एक सभा में इस्लाम धर्म के बारे में गलत बोला है।  दरअसल, बाबा रामदेव गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाड़मेर पहुंचे थे। वहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसके अनुसार बाबा रामदेव ने मंच से कहा, 'उन्हें यही सिखाया गया है कि बस नमाज पढ़ो, बाकी जो करना है करो। मुस्लिम समाज के बहुत से लोग ऐसा करते हैं, नमाज जरूर पढ़ते हैं, लेकिन आतंकवादी और अपराधी बन कर खड़े हो जाते हैं। उनके लिए स्वर्ग का मतलब है, टखने के ऊपर पायजामा पहनो, मूंछ कटवा लो, टोपी पहन लो। ऐसा ही कर रहे हैं ये लोग। फिर कहते हैं तुम्हारी जन्नत में जगह पक्क...

महाराष्ट्र : तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नांदेड़ में रैली, कहा- देश में किसानों की सरकार बनाएंगे

चित्र
@  सुनो सुनो नेटवर्क | नांदेड़ | तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली की। रैली में उन्होंने छत्रपति शिवाजी की उपलब्धियों को याद किया। केसीआर ने कहा, 'हम देश में किसानों की सरकार बनाने का काम करेंगे।' केसीआर ने कहा कि 10 दिनों के अंदर उनकी पार्टी की गाड़ियां महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। हर गांव में जाकर किसानों की समितियां बनाएंगी।  उन्होंने कहा,  'हम शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली जाएंगे। वहां सिर झुकाएंगे। किसानों की सरकार बनाने की शपथ लेंगे। पूरे महाराष्ट्र में किसान समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।' लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले केसीआर की तेलंगाना के बाहर यह पहली रैली है। वे तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। केसीआर ने कहा कि 75 साल के बाद भी देश के लोगों को पानी, बिजली नहीं मिल रही है। देश में सिर्फ भाषण चल रहे हैं। केसीआर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' 'जोक इन इंडिया' बन...

नागपुर शिक्षक सीट चुनाव : सुधाकर आडबाले जीते, गज्जू यादव बोले- समाज का शिक्षित वर्ग जाग गया

चित्र
सुधाकर आडबाले और उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर शिक्षक सीट का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर आडबाले जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागोराव गाणार को हराया है। आडबाले विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ और गाणार महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार थे। आडबले की जीत भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाणार दो बार इस सीट से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।  चुनाव परिणाम पर पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने प्रतिक्रिया दी है। गज्जू यादव ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था, बदहाली, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, डूबते उद्योग, शासकीय कर्मचारियों पर अन्याय जैसी स्थितियों को आम लोगों की तुलना में शिक्षक बेहतर तरीके से समझता है। शिक्षक समाज को दिशा देता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जी के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर आडबाले की जीत अभिनंदन योग्य है। यह सुनहरे भविष्य का आगाज है। यह इस बात का भी संकेत है...

कश्मीर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रुकी, राहुल बोले- पुलिस का सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | काजीगुंड | राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड के पास अस्थायी रूप से रोक दी गई। यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन 'राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा’ को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक केंद्र-शासित क्षेत्र के प्रशासन के अनुचित और लापरवाह रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि काजीगुंड पहुंचने के बाद राहुल तय कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्मीर में वेस्सु की तरफ पदयात्रा करने लगे। तभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अचानक पाया कि यात्रा का बाहरी सुरक्षा घेरा गायब हो चुका है, जिसका प्रबंधन जम्मू-कश्मीर पुलिस संभाल रही थी। राहुल को शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी, लेकिन उनके 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही यात्रा को अस्थायी रूप से र...