महाराष्ट्र : तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नांदेड़ में रैली, कहा- देश में किसानों की सरकार बनाएंगे

@  सुनो सुनो नेटवर्क |

नांदेड़ | तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली की। रैली में उन्होंने छत्रपति शिवाजी की उपलब्धियों को याद किया। केसीआर ने कहा, 'हम देश में किसानों की सरकार बनाने का काम करेंगे।'

केसीआर ने कहा कि 10 दिनों के अंदर उनकी पार्टी की गाड़ियां महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। हर गांव में जाकर किसानों की समितियां बनाएंगी।  उन्होंने कहा,  'हम शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली जाएंगे। वहां सिर झुकाएंगे। किसानों की सरकार बनाने की शपथ लेंगे। पूरे महाराष्ट्र में किसान समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।'

लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले केसीआर की तेलंगाना के बाहर यह पहली रैली है। वे तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। केसीआर ने कहा कि 75 साल के बाद भी देश के लोगों को पानी, बिजली नहीं मिल रही है। देश में सिर्फ भाषण चल रहे हैं। केसीआर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' 'जोक इन इंडिया' बन गया है।

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव