मौदा : रिश्तेदार के घर गया परिवार; घर से नकदी, सोना और मोटरसाइकिल चोरी

प्रतीकात्मक चित्र।

सुनो सुनो रिपोर्ट |

मौदा |  तहसील की साखर (शक्कर) कारखाना कॉलोनी के एक घर से 50,000 रुपए के नकदी-माल की चोरी हो गई। इसमें गहने और मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी  दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक फरियादी सचिन सिंगनापुरे (32) ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अनुसार सचिन परिवार सहित रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर गए थे। एक पड़ोसी ने सोमवार को सुबह सचिन को फोन पर सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद फरियादी घर आया।

फरियादी ने देखा कि घर की अलमारी में रखी नकदी, सोने के आभूषण व पदक नहीं है। यहां तक कि घर में मोटरसाइकिल भी नहीं है। समझने में देर नहीं लगी कि ये सभी सामान चोरी हो चुके हैं। चोर 25,000 रुपए का सोना, 10,000 रुपए की मोटरसाइकिल और 15,000 रुपए नकदी चुरा ले गया। 

मौदा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 457, 454, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस हवलदार भगवान चांदेवार कर रहे हैं।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया