कश्मीर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रुकी, राहुल बोले- पुलिस का सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

काजीगुंड | राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड के पास अस्थायी रूप से रोक दी गई। यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन 'राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा’ को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक केंद्र-शासित क्षेत्र के प्रशासन के अनुचित और लापरवाह रवैये को दर्शाती है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि काजीगुंड पहुंचने के बाद राहुल तय कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्मीर में वेस्सु की तरफ पदयात्रा करने लगे। तभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अचानक पाया कि यात्रा का बाहरी सुरक्षा घेरा गायब हो चुका है, जिसका प्रबंधन जम्मू-कश्मीर पुलिस संभाल रही थी। राहुल को शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी, लेकिन उनके 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही यात्रा को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। राहुल कार चलाकर यात्रा के रात्रि पड़ाव खानाबल पहुंचे।

खानबल में राहुल ने मीडिया से कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया था। अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने शुक्रवार की यात्रा रद्द कर दी। शनिवार और रविवार को इस यात्रा तथा इससे जुड़े कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों की ओर से शानदार स्वागत किया गया था। सुबह से ही लोग जमा हुए थे। हम यात्रा करने के लिए उत्सुक थे। पुलिस वाले, जो यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरे के पास रहते हैं, वह चले गए या दिखे नहीं। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस का इंतजाम पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।

राहुल ने कहा, ‘मेरी सुरक्षा से जुड़े लोग इससे असहज हो गए थे। मैं आगे यात्रा नहीं करूं। इसलिए मुझे अपनी यात्रा आज रद्द करनी पड़ी। दूसरे लोगों ने पदयात्रा की। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि पुलिस की भूमिका की गारंटी दे। मेरे लिए बहुत मुश्किल है कि मैं अपनी सुरक्षा में लगे लोगों के सुझावों के खिलाफ जाऊं।’

*****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव