संदेश

रामटेक : मनसर के बाजार चौक में क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा के पुतले का अनावरण

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | मनसर के बाजार चौक में रविवार को क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा के पुतले का अनावरण हुआ। पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव के हस्ते यह भव्य अनावरण संपन्न हुआ।  कार्यक्रम में रामटेक के विधायक एड. आशीष जैस्वाल, पूर्व विधायक डीएम रेड्‌डी, पर्यटक मित्र चंद्रपाल चौकसे, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी किशोर गजभिये, सेवानिवृत्त उप-वनसंरक्षक श्री भलावी, शांताताई कुंभरे, अरुण बंसोड़, कला ठाकरे, हेमराज चोखांद्रे की प्रमुख उपस्थिति रही। सभी मान्यवरों ने लोगों को संबोधित किया।  कार्यक्रम में उपसरपंच योगेश गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनू तिवारी, रणवीर यादव, राजकुमार खोब्रागडे, कविता वाढीवे, अर्चना अमृतकर आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए बिरसा बिग्रेड के शंकर धुर्वे, संदीप मड़ावी, उत्तम वाढीवे, देवानंद इडपाची, रामदास उइके, विजय टेकाम, शिवप्रसाद टेकाम, बिरज उइके, रवि वाढीवे, वीरेंद्र कुंभरे, प्रशांत उइके, शिवकुमार आहाके, विष्णु छोरे, राजकुमार धुर्वे, संतोष उइके, निखिल मड़ावी, कल्पेश उइके ने प्रयत्न किया।   ...

नवनीत राणा का उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष - जो राम और हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं

चित्र
नवनीत राणा एवं उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)  सुनो सुनो नेटवर्क |  मुंबई | शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट के पास जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। शिवेसना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शिंदे गुट पर नाम और चिन्ह चुराने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, शिंदे गुट चुनाव आयोग के फैसले को सही बता रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे गुट को आधिकारिक शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी। उन्हें 'शिवसेना' नाम और चुनाव चिन्ह 'धनुष और बाण' इस्तेमाल करने की अनुमति मिली थी। इस फैसले को सही ठहराते हुए सांसद नवनीत राणा ने कहा, 'मुझे लगता है कि महाराष्ट्र की जनता को यही अपेक्षित था। उन्होंने (उद्धव) ढाई सालों में हम जैसे लोगों और बाकी विधायकों पर अत्याचार किया है।' नवनीत  ने कहा, 'बोलते हैं न कि जो राम का नहीं, जो हनुमान का नहीं, वह किसी काम का नहीं और धनुष बाण उनका नहीं। चुनाव आयोग ने जिनकी विचारधारा सही थी, जिनके पास बहुमत था, उनके पक्ष में फैसला दिया है। मुझे लगता है कि आज (महाशिवरात्रि) उद्धव जी को भोले जी का बहुत अच्छा प्रसाद मिला है।' वह...

भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिका के कारोबारी को बताया- बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और खतरनाक

चित्र
जॉर्ज सोरोस और एस. जयशंकर (फाइल फोटो) @ वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अडानी ग्रुप और हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर की गई टिप्पणी पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिग्गज अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस (92) की तीखी आलोचना की है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र के दौरान जयशंकर ने अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस को बूढ़ा, रईस, हठधर्मी और खतरनाक बताया। जयशंकर ने कहा कि सोरोस की टिप्पणी ठेठ यूरो अटलांटिक नजरिये वाली है। जयशंकर ने कहा,  'सोरोस एक बूढ़े, रईस, हठधर्मी व्यक्ति हैं जो न्यूयॉर्क में बैठकर सोचते हैं कि उनके विचारों से पूरी दुनिया की गति तय होनी चाहिए। अगर मैं ठीक से कहूं तो वे बूढ़े, रईस, हठधर्मी और खतरनाक हैं।' जयशंकर ने कहा कि भारत के मतदाताओं ने फैसला किया है कि देश कैसे चलना चाहिए। हम एक ऐसा देश हैं जो औपनिवेशिक दौर से गुजर चुका है। हम इस खतरे से अच्छी तरह से वाकिफ हैं कि जब बाहरी हस्तक्षेप होता है तो क्या होता है। आप (सोरोस) अफवाहबाजी कर रहे हैं कि दसियों लाख लोग अपनी नागरिकता से हाथ धो बैठेंगे। ऐसी अफवाहों से हमारे सामाज...

नागपुर : अविनाश बागड़े का नवगीत संग्रह 'धूप की किताब से..' लोकार्पित

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | मोर हिंदी भवन के उत्कर्ष सभागृह में उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे के हस्ते कवि अविनाश बागड़े की नवीनतम कृति 'धूप की किताब से..' का लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अमिता ने कहा कि किसी भी रचनाकार को अपने सृजन का सबसे पहले खुद ही पाठक होना चाहिए। इससे उसकी रचना में सतत गुणात्मक सुधार हो सकेगा। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला ने की। नागपुर विद्यापीठ के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ विद्वान रामकृष्ण सहस्रबुद्धे ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन किया गया। अमिता शाह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रति चौबे, डॉ. स्वर्णिमा सिन्हा और पूनम हिंदुस्तानी ने अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद 'धूप की किताब से...' का लोकार्पण संपन्न हुआ। पुस्तक के मुखपृष्ठ की चित्रकार आर्किटेक्ट अविशा बागड़े का अतिथियों ने विशेष उल्लेख किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्यंग्य कवि अनिल मालोकर ने किया। कार्यक्रम में शहर के ख्यातनाम साहित्य हस्त...

नागपुर : एनसीसी का 'पुनीत सागर अभियान' सफल, तालाब- नदी तटों की सफाई

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर |  20 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी नागपुर जिले भर में 'पुनीत सागर अभियान' चला रहा है। इसका उद्देश्य तालाबों, नदियों, बांधों को स्वच्छ रखना है। इस स्वच्छता अभियान में एनसीसी के कैडेट, उस्ताद एवं अधिकारी भाग ले रहे हैं। 'पुनीत सागर अभियान' के तहत एनसीसी ने पहले शहर के फुटाला तालाब की सफाई की। इसमें एनसीसी के 20 कैडेटों एवं उस्तादों ने फुटाला तालाब से प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा-करकट साफ किया। इन एनसीसी कैडेटों में शहर के वीएमवी, एसबी सिटी और डॉ. आंबेडकर कॉलेज के विद्यार्थी शामिल थे।  इस अभियान के तहत एनसीसी ने कन्हान नदी तट की भी सफाई की। इसमें एसके पोरवाल कॉलेज कामठी के  20 कैडेट छात्र शामिल हुए। साथ में एएनओ लेफ्टिनेंट मोहम्मद असरार रहे। यहां भी स्वच्छता अभियान सफल रहा। 20 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी ने काटोल में भी सिटी लेक की सफाई की। इसमें नबीरा महाविद्यालय के 35 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। साथ में एएनओ कैप्टन टीएल जगदाले रहे।। यहां भी स्वच्छता अभियान को सराहना मिली। पुनीत सागर अभियान को रामटेक में अच्छा प्रतिसाद मिला। यहां एनसीसी के 60 कैडेटों, म...

नागपुर के डॉ. संजीव चौधरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सलाहकार समिति में नियुक्त

चित्र
डॉ. संजीव चौधरी @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर| देश के जानेमाने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. संजीव चौधरी को भारत सरकार की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की चिकित्सा उपकरण तकनीकी सलाहकार समिति में नियुक्त किया गया है। यह समिति इम्प्लांट और डिवाइस ऑर्थोपेडिक के मानक तय करने के लिए बनाई गई है।  डॉ चौधरी की यह नियुक्ति ऑर्थोपेडिक्स और ट्रॉमेटिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके गहन अनुभव और उल्लेखनीय कार्यों के लिए की गई है। ग्रामीण भारत में ऑस्टियोपोरोसिस के लिए उनके हीटको नामक ऑनलाइन हेल्थ एजुकेशन एवं टेलीकंसल्टेशन प्रोग्राम को काफी सराहा गया है। डॉ. चौधरी को महाराष्ट्र के राज्यपाल ने एमयूएचएस की प्रबंधन परिषद में भी नियुक्त किया था। बता दें कि डॉ. चौधरी समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देते रहे हैं। उनमें विलक्षण चिकित्सकीय प्रतिभा है। उदारता, मिलनसार प्रवृत्ति, अहंकार-रहित स्वभाव उनकी पहचान रही है। हाल ही में डॉ. चौधरी ने 'सुनो सुनो' के समन्वय सम्पादक महेश कुमार शर्मा की अति-जटिल कूल्हा प्रत्यारोपण शल्यक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न की, जो 18 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद पत्रकारिता के अलावा र...

लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवक, सरकार से लगाई गुहार, कहा- न रोटी, न पानी, हमें पीटा जा रहा

चित्र
  @  वर्ल्ड मीडिया रिपोर्ट | त्रिपोली/ चंडीगढ़| उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है,  'रोटी नहीं, पानी नहीं। हम 12 लोग एक छोटे से कमरे में बंद हैं। हमें पीटा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत में अपने परिवारों को इस बारे में न बताएं।' पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों में से नौ पंजाब, एक हिमाचल और एक बिहार का रहने वाला है। इनमें से पांच युवक पंजाब के आनंदपुर साहिब के एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस गांव का नाम लंग मजारी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त सभी युवकों को दुबई भेजने के बहाने दिल्ली के एक एजेंट ने लीबिया भेजा था। वहां उन्हें बेंगाजी शहर की एक सीमेंट फैक्ट्री में कैद कर दिया गया। पंजाब में इन युवकों के परिजन परेशान हैं। वे सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। ******

राजस्थान : मुसलमानों पर आपत्तिजनक बयान, योग गुरु रामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | जयपुर |  राजस्थान के बाड़मेर जिले में  मुसलमानों पर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर याेग गुरु रामदेव के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का कहना है कि बाड़मेर निवासी पठाई खान ने बाबा रामदेव के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप है कि बाबा रामदेव ने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं। बाबा रामदेव ने हिंदुओं की एक सभा में इस्लाम धर्म के बारे में गलत बोला है।  दरअसल, बाबा रामदेव गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाड़मेर पहुंचे थे। वहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। इसके अनुसार बाबा रामदेव ने मंच से कहा, 'उन्हें यही सिखाया गया है कि बस नमाज पढ़ो, बाकी जो करना है करो। मुस्लिम समाज के बहुत से लोग ऐसा करते हैं, नमाज जरूर पढ़ते हैं, लेकिन आतंकवादी और अपराधी बन कर खड़े हो जाते हैं। उनके लिए स्वर्ग का मतलब है, टखने के ऊपर पायजामा पहनो, मूंछ कटवा लो, टोपी पहन लो। ऐसा ही कर रहे हैं ये लोग। फिर कहते हैं तुम्हारी जन्नत में जगह पक्क...

महाराष्ट्र : तेलंगाना के मुख्यमंत्री की नांदेड़ में रैली, कहा- देश में किसानों की सरकार बनाएंगे

चित्र
@  सुनो सुनो नेटवर्क | नांदेड़ | तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में रैली की। रैली में उन्होंने छत्रपति शिवाजी की उपलब्धियों को याद किया। केसीआर ने कहा, 'हम देश में किसानों की सरकार बनाने का काम करेंगे।' केसीआर ने कहा कि 10 दिनों के अंदर उनकी पार्टी की गाड़ियां महाराष्ट्र के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगी। हर गांव में जाकर किसानों की समितियां बनाएंगी।  उन्होंने कहा,  'हम शिवनेरी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली जाएंगे। वहां सिर झुकाएंगे। किसानों की सरकार बनाने की शपथ लेंगे। पूरे महाराष्ट्र में किसान समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी।' लोकसभा 2024 के चुनाव से पहले केसीआर की तेलंगाना के बाहर यह पहली रैली है। वे तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। केसीआर ने कहा कि 75 साल के बाद भी देश के लोगों को पानी, बिजली नहीं मिल रही है। देश में सिर्फ भाषण चल रहे हैं। केसीआर ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मेक इन इंडिया' 'जोक इन इंडिया' बन...

नागपुर शिक्षक सीट चुनाव : सुधाकर आडबाले जीते, गज्जू यादव बोले- समाज का शिक्षित वर्ग जाग गया

चित्र
सुधाकर आडबाले और उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | महाराष्ट्र विधान परिषद की नागपुर शिक्षक सीट का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस चुनाव में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर आडबाले जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा समर्थित उम्मीदवार नागोराव गाणार को हराया है। आडबाले विदर्भ माध्यमिक शिक्षक संघ और गाणार महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के उम्मीदवार थे। आडबले की जीत भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि गाणार दो बार इस सीट से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।  चुनाव परिणाम पर पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव ने प्रतिक्रिया दी है। गज्जू यादव ने कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था, बदहाली, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, डूबते उद्योग, शासकीय कर्मचारियों पर अन्याय जैसी स्थितियों को आम लोगों की तुलना में शिक्षक बेहतर तरीके से समझता है। शिक्षक समाज को दिशा देता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले जी के नेतृत्व में महाविकास आघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर आडबाले की जीत अभिनंदन योग्य है। यह सुनहरे भविष्य का आगाज है। यह इस बात का भी संकेत है...

कश्मीर में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ रुकी, राहुल बोले- पुलिस का सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | काजीगुंड | राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड के पास अस्थायी रूप से रोक दी गई। यात्रा को रोकने से पहले कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी रजनी पाटिल ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन 'राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा’ को सुरक्षा उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चूक केंद्र-शासित क्षेत्र के प्रशासन के अनुचित और लापरवाह रवैये को दर्शाती है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि काजीगुंड पहुंचने के बाद राहुल तय कार्यक्रम के तहत दक्षिण कश्मीर में वेस्सु की तरफ पदयात्रा करने लगे। तभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अचानक पाया कि यात्रा का बाहरी सुरक्षा घेरा गायब हो चुका है, जिसका प्रबंधन जम्मू-कश्मीर पुलिस संभाल रही थी। राहुल को शुक्रवार को 11 किलोमीटर की पदयात्रा करनी थी, लेकिन उनके 500 मीटर की दूरी तय करने के बाद ही यात्रा को अस्थायी रूप से र...

दिल्ली विवि : गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री दिखाने की कोशिश, 24 छात्र पुलिस हिरासत में

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क| दिल्ली पुलिस ने बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन की योजना बनाने के मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के 24 छात्रों को शुक्रवार को हिरासत में लिया। ये सभी कला संकाय के छात्र हैं। यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर बनी है। इससे पहले इस डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय (जेएमआईयू) में भी हंगामा हो चुका है। पुलिस के अनुसार शाम करीब 4 बजे लगभग 20 लोग प्रतिबंधित बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए कला संकाय के बाहर पहुंचे थे। इससे इलाके में शांति भंग हो सकती थी, इसलिए उनसे वहां से जाने को कहा गया। जब उन्होंने ऐसा नहीं किया तो शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें हिरासत में लिया गया। कुल 24 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस शांति कायम रखने के लिए क्षेत्र के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों के परिसरों का दौरा कर रही हैै। इससे पहले डीयू के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्क्रीनिंग की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्क्रीनिंग नहीं...

चंद्रपुर : कोरपना में तालाब में डूबने से तीन छात्रों की मौत, तीनों चौथी कक्षा में पढ़ते थे

चित्र
@ सुनो सुनो नेटवर्क | चंद्रपुर | कोरपना तहसील के आवरपुर गांव में तालाब में डूबने से तीन स्कूल छात्रों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार छात्रों के शवों को तालाब से शुक्रवार को निकाला गया। हादसा गुरुवार को कोरपना तहसील के आवरपुर गांव में हुआ। मृतक लड़कों की पहचान पारस दीपे, दर्शन शंकर और अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। इन तीनों की उम्र लगभग 10-10 साल है। बताया गया है कि तीनों छात्र कोरपना स्थित आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में कक्षा चौथी के छात्र थे। लड़के गांव में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद खेलने के लिए तालाब के पास गए थे। वे तैरने के लिए पानी में उतर गए थे। उसी दौरान हादसा हुआ। शाम को जब तीनों लड़के घर नहीं लौटे तो माता-पिता ने उनकी तलाश की। इस दौरान तीनों के जूते और कपड़े तालाब के बगल में मिले। गुरुवार रात को खराब रोशनी के कारण लड़कों का पता नहीं लगाया जा सका। लेकिन तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार को तीनों के शव तालाब से बरामद किए गए। ****

नागपुर : क्रिकेटर उमेश यादव से पूर्व मैनेजर ने 44 लाख रुपए ठगे, मामला दर्ज

चित्र
उमेश यादव (फाइल फोटो) सुनो सुनो रिपोर्ट  नागपुर | अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उमेश यादव से 44 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उमेश ने कोराडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी  दी। पुलिस सूचना कक्ष के अनुसार उमेश यादव (35) से उनके दोस्त और पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे (37) ने 44 लाख रुपए ठगे। शैलेश कोराडी का निवासी है। उमेश ने शैलेश को 2014 में अपना मैनेजर नियुक्त किया था। शैलेश धीरे-धीरे उमेश का विश्वासपात्र बन गया। उसने उमेश के सभी वित्तीय मामले देखने शुरू कर दिए थे। उमेश नागपुर में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे। इसलिए उमेश ने शैलेश के बैंक खाते में 44 लाख रुपए जमा किए थे। लेकिन शैलेश ने अपने नाम पर ही प्रॉपर्टी खरीद ली। उमेश को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने शैलेश से रकम वापस करने को कहा। लेकिन शैलेश ने इनकार कर दिया।  पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। ****

पारशिवनी : नांदगांव में अवैध मुरुम से भरा टिप्पर जब्त, उपविभागीय अधिकारी ने की कार्रवाई

चित्र
@ कमल यादव | पारशिवनी (नागपुर) | तहसील के नांदगाव में अवैध मुरुम से भरा टिप्पर (ट्रक) जब्त किया गया है। यह कार्रवाई रामटेक की उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंगपते ने की। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकारी को सूचना मिली थी कि नांदगाव में मुरुम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारी ने छापा मारा। इस दौरान नांदगांव के केरडी फाटा के पास अवैध मुरुम से भरा टिप्पर दिखा। अधिकारी ने टिप्पर को राेका। टिप्पर चालक कन्हान निवासी दिलीप मेश्राम से पूछताछ की। उसने बताया कि वह टिप्पर मालिक कन्हान निवासी जमशेद सिद्दिकी के कहने पर मुरुम ढो रहा है। टिप्पर में चार ब्रास मुरुम रखी हुई थी। अधिकारी के आदेश पर मुरुम सहित टिप्पर पारशिवनी तहसील कार्यालय में जमा किया गया है। बताया गया है कि मामले में खनिज गौण अधिनियम महाराष्ट्र राजस्व संहिता 1966 की धारा  48 ( 7 ) के तहत कार्रवाई की जाएगी। ****

रामटेक : पटगोवारी में डकैती, बदमाशों ने घर में घुसकर 73,000 रुपए का माल लूटा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र @ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक (नागपुर) | पटगोवारी स्थित एक घर में तीन बदमाशों ने घुसकर डकैती की। बदमाशों ने चाकू दिखाकर 73,000 रुपए का माल लूट लिया। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक घटना के रोज फरियादी मंजित बिच्छोरे (32) का परिवार सोया हुआ था। रात के करीब 2:00 बज रहे थे। तभी तीन बदमाश पूजा कक्ष का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने लोहे की अलमारी से सोन-चांदी के 71,000 रुपए के आभूषण एवं 2,000 रुपए की नकदी लूट ली। परिवार के लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें चाकू दिखाकर डराया। फरियादी की मां के कान के आभूषण उतरवा लिए। रामटेक पुलिस स्टेशन में तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराओं 458, 392, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे की जांच महिला सहायक पुलिस निरीक्षक निशा भुते कर रही हैं। ****

कन्हान के डिवाइन लॉज में देह व्यापार, 5 लड़कियों को छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

चित्र
@ कमल यादव | पारशिवनी | पुलिस ने मंगलवार रात कन्हान स्थित डिवाइन रेस्तरां एंड लॉज पर छापा मारा। वहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने  वहां से पांच लड़कियों को छुड़ाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लॉज से 35,000 रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस की टीम दो महिला पंचों और फर्जी ग्राहक को साथ लेकर डिवाइन रेस्तरां एंड लॉज के पास पहुंची। यह लॉज कन्हान पुलिस स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर जबलपुर- हैदराबाद हाइवे बाइपास के पास है। फर्जी ग्राहक पुलिस से प्राप्त नोट लेकर लॉज में घुसा। इन नोटों के नंबर पहले ही पुलिस ने अपने पास दर्ज कर लिए थे। लॉज में घुसने के बाद फर्जी ग्राहक ने वहां मौजूद एक आरोपी से बात की। उस आरोपी का नाम माणिक भोवते (52) है। वह टेकाड़ी का रहने वाला है। फर्जी ग्राहक ने भोवते से लड़की का सौदा किया। थोड़ी देर बाद फर्जी ग्राहक ने पुलिस को मोबाइल से मिस कॉल देकर अंदर आ जाने के संकेत दे दिए। सिग्नल मिलते ही पुलिस की टीम पंचों के साथ लॉज में घुसी। लॉज के पांच कमरों को देह व्यापार के लिए रखा गया था। इन कमरों में एक लड़की अर्धनग्न अवस्था...

नागपुर ग्रामीण पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य को केरल में दबोचा

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर ग्रामीण पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) पर लूटपाट करने वाले गिरोह के एक सदस्य को केरल में जाकर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक सोलापुर जिले के हरवटवाडी गांव के निवासी विक्रम इंगाेले अपने रिश्तेदारों और मित्रों के साथ कार में सवार होकर नाशिक से रायपुर जा रहे थे। कार 7 जनवरी को रात करीब 12:25 बजे मौदा के बोरगांव पहुंची। वहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार लोगों ने कार रुकवाई। उन लोगों ने लाठियों और लोहे की रॉड से कार पर हमला बोल दिया। चारों बदमाशों ने कार में सवार लोगों से मारपीट की। उनसे मोबाइल फोन और नकद 13,000 रुपए छीन लिए। साथ ही ब्रेजा कार छीनकर वहां से भाग गए। मौदा पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया। नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने घटना पर गंभीरता से ध्यान दिया। उन्होंने पुलिस निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे के नेतृत्व में आरोपियों को खोजने के लिए टीम बनाई। टीम ने जांच शुरू की। पता चला कि आरोपियों ने लूटपाट के लिए लाल रंग की स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कार के डैशबोर्ड पर लॉफिंग...

पारशिवनी : आवले घाट में मिला बीमार तेंदुआ, वनविभाग की टीम ने बचाया

चित्र
@ कमल यादव |  नागपुर की पारशिवनी तहसील के आवले घाट में एक तेंदुआ बीमार अवस्था में मिला। वन विभाग ने इलाज कराकर तेंदुए की जान बचाई। यह बचाव कार्य पारशिवनी वनपरिक्षेत्र  अधिकारी शालिनी शिरपूरकर के नेतृत्व में किया गया। सूचना मिलते ही अधिकारी ने मामले पर गंभीरता से ध्यान दिया। वे कर्मचारियों की टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचीं। तेंदुए की प्रारंभिक जांच की। तेंदुआ बीमार अवस्था में था। उसके बाद अधिकारी ने टीसीसी व रेस्क्यू सेंटर नागपुर को मामले की जानकारी दी। रेस्क्यू सेंटर और टीसीसी  का पथक घटना स्थल पहुंचा। तेंदुए को जाल डालकर पकड़ा गया। उसे इलाज के लिए टीसीसी पहुंचाया गया। तेंदुए को बचाने में वनपरिक्षेत्र अधिकारी शालिनी शिरपूरकर, टीटीसी की वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रतिभा रामटेके और उनकी टीम का अहम योगदान रहा। टीम ने उपवनसंरक्षक डॉ. भारत सिंह हाडा, सहायक वनसंरक्षक  (रामटेक)   हरवीर सिंह के मार्गदर्शन में कार्य पूरा किया। बचाव दल में डॉ. सुदर्शन काकडे, पशु पर्यवेक्षक पंकज थोरात, वनकर्मी हरेश किनकर, वनरक्षक चोकराज बहेकर, बंडू मगर, स्वप्निल भुरे, आशीष महल्ले, प्रया...

रामटेक : खैरी बिजेवाड़ा के चारगांव-दफाई परिसर में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक| खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत चारगांव (दफाई) एवं परिसर के जरूरतमंद लोगों को पृथ्वीराज फाउंडेशन, परसोड़ा (वाहीटोला) के अध्यक्ष रणवीर यादव की ओर से कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव के निवास स्थान 'काशीकुंज' में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पृथ्वीराज फाउंडेशन की उपाध्यक्ष मनीषा उदयसिंह यादव, माताजी दुर्गाबाई यादव, सचिव सागर लोंढे, ग्राम पंचायत सदस्य नितिन बंडीवार की भी प्रमुख उपस्थिति रही। इनके अलावा सतीश कुहिटे, कमलेश आफतवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कंबल प्राप्त करने के बाद जरूरतमंद लोगों ने आभार व्यक्त किया। *****