रामटेक : पटगोवारी में डकैती, बदमाशों ने घर में घुसकर 73,000 रुपए का माल लूटा

प्रतीकात्मक चित्र

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

रामटेक (नागपुर) | पटगोवारी स्थित एक घर में तीन बदमाशों ने घुसकर डकैती की। बदमाशों ने चाकू दिखाकर 73,000 रुपए का माल लूट लिया। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक घटना के रोज फरियादी मंजित बिच्छोरे (32) का परिवार सोया हुआ था। रात के करीब 2:00 बज रहे थे। तभी तीन बदमाश पूजा कक्ष का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। उन्होंने लोहे की अलमारी से सोन-चांदी के 71,000 रुपए के आभूषण एवं 2,000 रुपए की नकदी लूट ली। परिवार के लोगों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्हें चाकू दिखाकर डराया। फरियादी की मां के कान के आभूषण उतरवा लिए।

रामटेक पुलिस स्टेशन में तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराओं 458, 392, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आगे की जांच महिला सहायक पुलिस निरीक्षक निशा भुते कर रही हैं।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया