नागपुर : क्रिकेटर उमेश यादव से पूर्व मैनेजर ने 44 लाख रुपए ठगे, मामला दर्ज

उमेश यादव (फाइल फोटो)

सुनो सुनो रिपोर्ट 

नागपुर | अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उमेश यादव से 44 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उमेश ने कोराडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी  दी।

पुलिस सूचना कक्ष के अनुसार उमेश यादव (35) से उनके दोस्त और पूर्व मैनेजर शैलेश ठाकरे (37) ने 44 लाख रुपए ठगे। शैलेश कोराडी का निवासी है। उमेश ने शैलेश को 2014 में अपना मैनेजर नियुक्त किया था। शैलेश धीरे-धीरे उमेश का विश्वासपात्र बन गया। उसने उमेश के सभी वित्तीय मामले देखने शुरू कर दिए थे। उमेश नागपुर में प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे। इसलिए उमेश ने शैलेश के बैंक खाते में 44 लाख रुपए जमा किए थे। लेकिन शैलेश ने अपने नाम पर ही प्रॉपर्टी खरीद ली। उमेश को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने शैलेश से रकम वापस करने को कहा। लेकिन शैलेश ने इनकार कर दिया। 

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 406 और 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया