कन्हान के डिवाइन लॉज में देह व्यापार, 5 लड़कियों को छुड़ाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

@ कमल यादव |

पारशिवनी | पुलिस ने मंगलवार रात कन्हान स्थित डिवाइन रेस्तरां एंड लॉज पर छापा मारा। वहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने वहां से पांच लड़कियों को छुड़ाया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लॉज से 35,000 रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस की टीम दो महिला पंचों और फर्जी ग्राहक को साथ लेकर डिवाइन रेस्तरां एंड लॉज के पास पहुंची। यह लॉज कन्हान पुलिस स्टेशन से करीब तीन किलोमीटर दूर जबलपुर- हैदराबाद हाइवे बाइपास के पास है। फर्जी ग्राहक पुलिस से प्राप्त नोट लेकर लॉज में घुसा। इन नोटों के नंबर पहले ही पुलिस ने अपने पास दर्ज कर लिए थे। लॉज में घुसने के बाद फर्जी ग्राहक ने वहां मौजूद एक आरोपी से बात की। उस आरोपी का नाम माणिक भोवते (52) है। वह टेकाड़ी का रहने वाला है। फर्जी ग्राहक ने भोवते से लड़की का सौदा किया। थोड़ी देर बाद फर्जी ग्राहक ने पुलिस को मोबाइल से मिस कॉल देकर अंदर आ जाने के संकेत दे दिए।

सिग्नल मिलते ही पुलिस की टीम पंचों के साथ लॉज में घुसी। लॉज के पांच कमरों को देह व्यापार के लिए रखा गया था। इन कमरों में एक लड़की अर्धनग्न अवस्था में थी। महिला पुलिस अधिकारियों ने लड़की को कपड़े पहनने को कहा। इसी तरह कमरा नंबर एक और पांच में दो- दोे पीड़ित लड़कियां मिलीं। पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से पूछताछ की। इनमें से एक लड़की ने बताया कि एक महीने पहले वह और उसकी बहन नागपुर के कमाल चौक स्थित कपड़े की दुकान में नौकरी मांगने गए थे। नौकरी नहीं मिली। तब एक सहेली ने उन्हें देह व्यापार के बारे में बताया। पैसों की तंगी के कारण वे इसमें चली आईं। सावनेर के संकेत लॉज में पहली बार देह व्यापार का काम मिला। बीच में सेहत खराब हुई तो संकेत लॉज जाना बंद कर दिया। स्वराज हिरोले नाम का व्यक्ति (दूसरे आरोपी) मंगलवार को उन्हें डिवाइन लॉज में ले आया। यहां एक ग्राहक के बदले 400 रुपए दिए जाने का सौदा हुआ। सुबह 11 बजे से शाम तक 15 ग्राहक लड़कियों के पास आए। शाम को घर जाते समय रकम मिलनी थी। तभी पुलिस ने छापा मार दिया।

पुलिस ने घटना स्थल से विविध कंपनियों के कई कंडोम के पैकेट समेत 35,000 रुपए से अधिक का माल बरामद किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों माणिक भोवते, स्वराज हिरोले और एक महिला आरोपी के खिलाफ भादंवि की धाराओं 3,4,5 एवं अनैतिक व्यापार (प्रतिबंधक) अधिनियम 1959 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

यह कारवाई 'अनैतिक मानवी वाहतुक प्रतिबंधक' नागपुर ग्रामीण के सहायक पुलिस निरीक्षक कृष्णा तिवारी, पुलिस उपनिरीक्षक मीरा मटाले, पुलिस उपनिरीक्षक कुमुदिनी पाथोडे की टीम ने की। टीम में पुलिसकर्मी ज्योति वानखेड़े, अर्चना कांबले, स्वाति लोखंडे, गजेंद्र निबेकर, प्रफुल भातुलकर, आसिफ सैयद आदि शामिल थे। जबकि पंचों की भूमिका शीतल पाटील और वर्षा पाटील ने निभाई। पुलिस को डिवाइन लॉज में देह व्यापार की सूचना फ्रीडम फर्म नाम की सामाजिक संस्था ने दी थी।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव