नागपुर : गांधी जयंती पर मदनानी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य जांच शिविर, विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन

प्रतीकात्मक चित्र। @ महेश कुमार शर्मा | नागपुर में रविवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में मानकापुर, आदर्शनगर स्थित मदनानी हॉस्पिटल में विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सक नेत्र रोग, बाल रोग, अस्थि रोग तथा चर्म रोग की जांच कर मार्गदर्शन करेंगे। शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी का परीक्षण नि:शुल्क किया जाएगा। आवश्यक होने पर विभिन्न टीकाकरण रियायती दरों पर किए जाएंगे। पंजीयन एवं विस्तृत जानकारी के लिए 9834131839 पर सम्पर्क किया जा सकता है। ****