नागपुर : पारशिवनी तहसील में लंपी रोग के अब तक 25 मामले, 8500 गोवंश पशुओं का टीकाकरण

@ कमल यादव 

नागपुर की पारशिवनी तहसील में शुक्रवार को लंपी रोग ग्रसित 16 और गोवंश पशु (गाय-बैल) सामने आए हैं। इनमें कांद्री के 4, साटक के 7 और महादुला के 5 गोवंश पशु शामिल हैं। अब तक तहसील में 25 पशु इस रोग से ग्रसित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब तक तहसील के साटक में 9,  बखारी में 2, कान्हादेवी-टेकाड़ी में 3, कांद्री में 6, महादुला में 5 गोवंश पशु लंपी रोग से ग्रसित हो चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर समुचित उपाय कर रहे हैं। गांवों में अब तक 8500 गोवंश पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जबकि 1800 गोशालाओं में दवा का छिड़काव किया गया।

शनिवार को कन्हान विभाग के कांद्री व दहेगांव जोशी विभाग के निबा व महादुला में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी तहसील के पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर, दहेगांव केंद्र के डॉ. कुबडे, कन्हान केंद्र की डॉ. प्रीति वालके ने दी।

***

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते