नागपुर : पारशिवनी तहसील में लंपी रोग के अब तक 25 मामले, 8500 गोवंश पशुओं का टीकाकरण
@ कमल यादव
नागपुर की पारशिवनी तहसील में शुक्रवार को लंपी रोग ग्रसित 16 और गोवंश पशु (गाय-बैल) सामने आए हैं। इनमें कांद्री के 4, साटक के 7 और महादुला के 5 गोवंश पशु शामिल हैं। अब तक तहसील में 25 पशु इस रोग से ग्रसित हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब तक तहसील के साटक में 9, बखारी में 2, कान्हादेवी-टेकाड़ी में 3, कांद्री में 6, महादुला में 5 गोवंश पशु लंपी रोग से ग्रसित हो चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गांवों में जाकर समुचित उपाय कर रहे हैं। गांवों में अब तक 8500 गोवंश पशुओं का टीकाकरण किया गया है। जबकि 1800 गोशालाओं में दवा का छिड़काव किया गया।
शनिवार को कन्हान विभाग के कांद्री व दहेगांव जोशी विभाग के निबा व महादुला में पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी तहसील के पशु वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर, दहेगांव केंद्र के डॉ. कुबडे, कन्हान केंद्र की डॉ. प्रीति वालके ने दी।
***
Nice
जवाब देंहटाएं