नागपुर : गिरफ्तारी वारंट के बीच महाराष्ट्र भाजपाध्यक्ष और मनसे प्रमुख की मुलाकात का क्या है राज?

@ प्रदीप खांबलकर

नागपुर की जिला अदालत ने महाराष्ट्र भाजपाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के खिलाफ एक मामले में जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में विरोध प्रदर्शन का है। बावनकुले को कोर्ट में पेश होने का आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, बावनकुले ने आरोप लगाया था कि महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने केंद्र सरकार से प्राप्त अनाज राज्य के लोगों तक नहीं पहुंचाया था। उसके बाद बावनकुले ने महाविकास आघाड़ी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

विशेष बात यह है कि बावनकुले को यह वारंट उस वक्त जारी किया गया है, जब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे विदर्भ के दौरे पर हैं। राज ने सोमवार को नागपुर में बावनकुले से उनके आवास पर मुलाकात की। बावनकुले ने कहा कि राज ठाकरे दिलदार मित्र हैं। उसके बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई। 

राज पांच दिन विदर्भ में रहेंगे। वे यहां आगामी महानगरपालिका चुनाव की तैयारी के लिए आए हैं। उन्होंने मनसे पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वे रविवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी के म्यूजिकल फाउंटेन शो में भी उपस्थित थे। माना जा रहा है कि मनपा चुनाव में भाजपा और मनसे का गठबंधन हो सकता है।

इससे पहले मनसे कार्यकर्ताओं ने रवि भवन में राज ठाकरे के स्वागत में बैनर लगाए थे। प्रशासन ने बैनर हटा दिए थे। इसके खिलाफ मनसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव