महाराष्ट्र : पालघर में बिजली उपकरण की फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, 3 मजदूरों की मौत, 8 गंभीर

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में बुधवार को एक फैक्ट्री में हाइड्रोजन गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इसके बाद आग लगने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक घटना चंद्रपाड़ा क्षेत्र स्थित बिजली उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में हुई। बुरी तरह झुलस जाने के चलते मृतक मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती किया गया है। फैक्ट्री में करीब 50 लोग काम कर रहे थे। सिलेंडर में धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। 

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत