संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उमरेड : रिसॉर्ट-वाटर पार्क में अश्लील डांस, डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष हिरासत में

चित्र
सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | उमरेड | तहसील के तिरखुरा इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट एवं वाटर पार्क में पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारा। यहां डेढ़ दर्जन महिला-पुरुष अश्लील डांस कर रहे थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया है। स्थानीय अपराध शाखा के पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक तिरखुरा के द टाइगर पैराडाइज रिसॉर्ट एंड वाटर पार्क के हॉल में अश्लील डांस चल रहा था।  साउंड सिस्टम की तेज आवाज के बीच लड़कियां आपत्तिजनक कपड़ों में पुरुषों के साथ डांस कर रही थीं। कई लोग उन पर पैसे फेंक रहे थे। पुलिस ने 6 महिलाओं एवं 12 पुरुषों को अश्लील डांस करने के आरोप में पकड़ा। पुलिस ने 12 पुरुष आरोपियों के नाम उजागर किए हैं। इनके नाम ललित बैस (50), अभय भागवत (49),  डॉ. गोपाल व्यास (48), पंकज हठीठेले (36), मनीष सराफ (47), समीर देशपांडे (55), रजत कोलते (32), मंगेश हरडे (38), आशुतोष सुखदेवे (28), केशव तरडे (35), पारस हठीठेले (26) एवं अरुण मुखर्जी (47) हैं। मुखर्जी रिसॉर्ट का मैनेजर है। ये आरोपी  भंडारा,...

कलमेश्वर : आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर छापा, तीन आरोपी हिरासत में

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | कलमेश्वर | पुलिस ने कलमेश्वर शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित एक घर में छापा मारकर क्रिकेट सट्‌टे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक स्थानीय अपराध शाखा के पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पता चला कि एक घर में गुजरात टाइटन विरुद्ध चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल मैच के लिए सट्‌टा लगाया जा रहा था। तीन आरोपी अमोल उके (35), कैलास कोहिटे (25), रवि खडसे लोगों से रकम लेकर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल कुल अनुमानित कीमत 51,000 रुपए, नकदी 2000 रुपए एवं अन्य 205 रुपए के दस्तावेज जब्त किए हैं। कुल 53,205 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कलमेश्वर पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है।

खापरखेड़ा : वलनी का बदमाश इलू एक साल के लिए स्थानबद्ध, सेंट्रल जेल भेजा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | वलनी के बदमाश हनीफ उर्फ इलू अंसारी को एक साल के लिए सेंट्रल जेल, नागपुर स्थानबद्ध कर दिया गया है।  इसके आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा के प्रयासों से की गई। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक इलू पिछले चार साल से वलनी, पिपला डाक बंगला, चनकापुर, खापरखेड़ा, पारशिवनी परिसर में गुंडागर्दी कर रहा था। वह खापरखेड़ा परिसर में अपने साथियों के साथ हत्या के प्रयास, गैरकानूनी जमाव, शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, रेत और कोयला चुराने, सरकारी सेवकों से मारपीट, गाली-गलौच करने जैसी गतिविधियों में शामिल रहता था। इससे परिसर के नागरिक बेहद परेशान थे। बताया गया है कि लोग इलू की शिकायत पुलिस में करते, तब वह उन्हें डराता-धमकाता था। उसके खिलाफ ग्रामीण पुलिस को कोई शिकायतें मिली थीं। उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बावजूद उसके स्वभाव में बदलाव नहीं आया। उसके अपराधों पर नियंत्रण के लिए समय-समय पर कार्रवाई की गई। इसके बावजूद वह अपरा...

नए संसद भवन का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा - आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस नए संसद भवन ने ब्रिटिशकालीन संसद भवन की जगह ले ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,  'आज 28 मई 2023 का दिन शुभ अवसर है। हमारे नए संसद भवन परिसर में सर्व पंथ प्रार्थना हुई है। मैं सभी देशवासियों को इस स्वर्णिम क्षण की बहुत बधाई देता हूं। यह सिर्फ भवन नहीं है। यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। यह हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। नया संसद भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा। यह आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा।  यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होते हुए देखेगा।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए लक्ष्य तय कर रहा है। नया जोश है, नई उमंग है, दिशा नई है, दृष्टि नई है।' बता दें कि अधिकतर विपक्षी दल इस समारोह में शामिल नहीं हुए। उनका तर्क है कि प्रधानमंत्री के बजाय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का...

मणिपुर : सुरक्षाबलों ने 8 घंटे में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | इंफाल | मणिपुर में सुरक्षाबलों ने आठ घंटे में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया। ये उग्रवादी घरों में आगजनी और आम लोगों पर गोलीबारी कर रहे थे। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। सिंह ने मीडिया से कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों ने एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफलों से आम लोगों पर गोलीबारी की थी। इससे कई लोग मारे गए थे। उग्रवादियों ने कई घरों एवं संपत्तियों में आग लगा दी थी। इनके खिलाफ सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया। कई कुकी उग्रवादियों को पकड़ा। 38 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहां अभियान चलाया जा रहा है।  स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजा घटना में इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग में कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। सुगनू में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। सुगनू में छह और सेरौ में चार अन्य लोग घायल हो गए।  इधर, इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिले में कर्फ्यू में 11 घंटे की छूट को घटाकर केवल स...

एक खरब डॉलर का सिक्का अमेरिका को दिवालिया होने से बचा सकता है...

चित्र
@ सुनो सुनो विश्लेषण | अमेरिका को कर्ज संकट से बचाने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट के पास समय कम है। कर्ज सीमा को बढ़ाने पर जून से पहले सहमति नहीं बनी तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। अमेरिका पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की धुरी है। इसलिए इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।  अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार  व्हाइट हाउस और कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में रिपब्लिकन ने संकेत दिए हैं कि बातचीत सकारात्मक दिशा में जा रही है। लेकिन फिर भी लोगों में बेचैनी बनी हुई है। ऐसे में अंतिम उपाय के रूप में एक खरब अमेरिकी डॉलर की कीमत के प्लैटिनम के सिक्के की चर्चा है। यह सिक्का देश को डिफॉल्ट या दिवालिया होने से बचा सकता है।  यह आइडिया विलमेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रोहन ग्रे ने दिया। उन्होंने  कहा, 'अगर आपको दिवालिया होने और मुद्रा छापने में कोई एक चुनना हो तो आप क्या करेंगे। कार्यपालिका दिवालिया होने की इजाजत नहीं दे सकता।' विशेषज्ञों के अनुसार 1997 में बना एक कानून अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी को किसी भी कारण से और कितनी भी कीमत के प्लैटिनम सिक्के ढालने की इजाजत देता है।...

खापरखेड़ा : गहरी नींद में सोया रहा परिवार, आभूषण व नकदी चुराकर चोर फरार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरेखड़ा पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत घोघली इलाके में शुक्रवार देर रात एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर आभूषण और नकदी समेत 46,700 रुपए का माल लेकर भाग गए। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक फरियादी रामभाऊ पटले (55) ने घटना की शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पटले घर का दरवाजा टिकाकर घर के हॉल में सोये थे। उनकी बहू और पोती अपने कमरे में सोई थीं। इस दौरान अज्ञात चोर घर में घुसा। उसने बहू के कमरे की लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़ा। वहां से 36,700 रुपए के सोने-चांदी के आभूषण एवं 10,000 रुपए नकदी चुरा ली।  बताया जा रहा है कि घर के सदस्य इतनी गहरी नींद में सोये थे कि चोरों की आहट भी उन्हें नहीं सुनाई दी। खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। ******

रामटेक : 12वीं के टॉपर मानस सेलोकर की सफलता का मंत्र - जो पढ़ो, ध्यान से पढ़ो

चित्र
माता-पिता एवं भाई के साथ मानस सेलोकर। @ सुनो सुनो इंटरव्यू | रामटेक |  महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस साल रामटेक तहसील में मानस सेलोकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मानस के माता- पिता रामटेक के जानेमाने चिकित्सक डॉ. मंजूषा सेलोकर एवं डॉ. बीआर सेलोकर हैं। मानस श्रीराम विद्यालय, रामटेक के छात्र हैं। उन्होंने इस परीक्षा में विज्ञान संकाय से 90% अंक हासिल किए। उन्हें अंग्रेजी में 81, गणित-सांख्यिकी में 87,  भौतिकी में 92, रसायन में 93, जीवविज्ञान में 93 और सूचना एवं प्रौद्योगिक विज्ञान में 94 अंक मिले हैं। मानस अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिवार एवं गुरुजनों को देते हैं। एक छात्र कैसे टॉपर बनता है? इस बारे में हमने मानस से बातचीत की। प्रस्तुत है बातचीत के अंश। प्रश्न : 12वीं की परीक्षा के लिए रोज कितने घंटे पढ़ते थे? उत्तर : स्कूल की पढ़ाई के अलावा रोजाना तीन-चार घंटे पढ़ता था। जो भी पढ़ा, ध्यान से पढ़ा। पढ़ाई के बीच में थोड़ा विराम भी लेता था। पढ़ाई हमेशा सहजता से की। इसे बोझ नहीं समझा। सुबह का समय पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा होता है। प्रश्न :  क्या कोचिंग क्लास की मदद ली? उत...

खापरखेड़ा बिजली केंद्र में हादसा, क्रशर हाउस में गिरने से कामगार की मौत

चित्र
पुलिस ने पंचनामा किया।  (इनसेट में मृतक कामगार मधुकर लांडे ) @ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) |  खापरखेड़ा औष्णिक विद्युत केंद्र में शुक्रवार को गंभीर हादसा हो गया। कोल स्क्रैप फेंकने के दौरान एक कामगार करीब 130 मीटर की ऊंचाई से क्रशर हाउस में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। केंद्र के कोल हैंडलिंग विभाग में ठेका कामगार मधुकर लांडे (41) काम कर रहे थे।  वे कोल स्क्रैप फेंक रहे थे। इस दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण क्रशर हाउस में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए औष्णिक केंद्र के अस्पताल में लाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।   पुलिस ने पंचनामा किया। आगे की कार्यवाही के लिए शव मेयो अस्पताल भेजा गया। इस हादसे से बिजली केंद्र के ठेका कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि बिजली केंद्र में ठेका कर्मचारियों के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि लांडे ओरियन इंडस्ट्रीज के ठेका कर्मचारी के रूप में बिजली कें...

नागपुर : सांसदों, विधायकों पर दर्ज मामले वापस लेने का प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेजा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | नागपुर शहर में सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज 62 आपराधिक मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की एक समिति के पास भेजा गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक शहर पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार के कानून और न्यायपालिका विभाग को 2002 और 2022 के बीच दर्ज ऐसे 66 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव भेजा था क्योंकि ये मामले ‘सामाजिक और राजनीतिक प्रकृति’ के थे। कानून और न्यायपालिका विभाग ने इस सप्ताह के शुरू में 62 मामलों को अभियोजन द्वारा वापस लेने को मंजूरी दे दी थी। जबकि चार मामलों में प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। बताया गया है कि 62 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव अब हाईकोर्ट की एक समिति के पास भेज दिया गया है। इन मामलों में नामजद प्रमुख राजनेताओं में पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे, विधायक विकास कुंभारे, कृष्णा खोपडे, अभिजीत वंजारी और पूर्व विधायक डॉ मिलिंद माने शामिल हैं। ****

नागपुर : कोंढाली में निजी बस पलटी; ड्राइवर, कंडक्टर, यात्री बाल-बाल बचे

चित्र
@ एड. प्रदीप खांबलकर | नागपुर | कोंढाली के चमेली इलाके में गुरुवार को निजी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर एवं यात्री बाल-बाल बच गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं पहुंची है। हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। बताया गया है कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बस गुजरात के सूरत से नागपुर आ रही थी। बस कोंढाली से 4 किमी दूर चमेली इलाके में साईं मंदिर के पास पलट गई। बस में 30 यात्री, दो ड्राइवर एवं कंडक्टर सवार थे। इनमें से कुछ को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। वसंतराव देशमुख प्रतिष्ठान की एंबुलेंस से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। बस सिहोरी ट्रैवल्स कंपनी की है। बस की छत पर कपड़े के गट्‌ठे रखे हुए थे। कहा जा रहा है कि बस की छत पर माल अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ा। इससे हादसा हो गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है। ****

महाराष्ट्र : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित | राज्य : 91.25 % | नागपुर : 90.35% | रामटेक : 91.75%

चित्र
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, नागपुर विभाग कार्यालय (फाइल फोटो)  @ सुनो सुनो रिपोर्ट | मुंबई | महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इसमें राज्य भर से  91.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। नागपुर जिले में 90.35 प्रतिशत एवं रामटेक तहसील में 91.75%  विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रों की तुलना में छात्राओं ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के अनुसार, राज्य के नौ क्षेत्रों में से, कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक 96.01 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राज्य में कुल 14,28,194 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 14,16,371 उपस्थित हुए थे। जबकि 12,92,468, यानी 91.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस साल पिछले साल की तुलना में उत्तीर्णता प्रतिशत 2.97 फीसदी कम रहा। बोर्ड ने कहा कि इस साल छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 93.73 फीसदी और छात्रों का 89.14 फीसदी रहा। विज्ञान विषय में 96.09 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वाणिज्य में 90.42 प्रतिशत और कला विषय में 84.05...

नागपुर : चिमनाझरी में 44 किलो गांजा जब्त, चटाई में छिपाकर बेच रहे थे

चित्र
सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | चिमनाझरी इलाके में पुलिस ने बुधवार को करीब 44 किलोग्राम गांजा जब्त किया। नागपुर ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने यह कार्रवाई की। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक स्थानीय अपराध शाखा का पथक बेला पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त लगा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांजा बेचने के लिए चिमनाझरी में राजस्थानी ढाबा के पास आनेवाले हैं। पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखकर तीन आरोपी अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मोटरसाइकिलों की तलाशी ली। मोटरसाइकिलों पर चटाइयां बंधी थीं। इन चटाइयों एवं मोटरसाइकिल की सीटों में 43.54 किलोग्राम गांजा छुपाकर रखा गया था। इस हरे रंग के ओलसर गांजे की कीमत 4,35,400 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ ही तीनों मोटरसाइकिल, आरोपियों का मोबाइल एवं अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस ने गांजा समेत करीब 6,91,300 रुपए का माल जब्त किया। जब्त मोटरसाइकिलों में उत्तरप्रदेश,  राजस्थान एवं महाराष्ट्र के नंबर दर्ज है। इससे शक है कि गांजा दूसरे राज्यों से लाया गया होगा। घटना स्थल  से आर...

भिवापुर पेट्रोल पंप मालिक हत्याकांड : बेटी ने ही दी थी कत्ल की सुपारी

चित्र
@ सुनो सुनो रिपोर्ट | भिवापुर | पेट्रोल पंप मालिक हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार का पता लग गया है। पुलिस का दावा है कि बेटी ने ही पेट्रोल पंप मालिक के कत्ल की सुपारी दी थी। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष  के मुताबिक यह हत्या 17 मई को सुबह करीब 10 बजे भिवापुर-नागभीड़ रोड परिसर में स्थित  भारत पेट्रोल पंप (पाटील पेट्रोल पंप) पर हुई थी। बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक दिघोरी, नागपुर निवासी दिलीप सोनटक्के (60) की हत्या कर दी। सोनटक्के  रात की बिक्री का हिसाब-किताब देखने के लिए पेट्रोल पंप कार्यालय में बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। तीनों कार्यालय में घुसे। इनमें से एक बदमाश ने दिलीप सोनटक्के के पेट में कई बार चाकू घोंपा। दूसरे बदमाश ने सोनटक्के को बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने वहां उपस्थित कर्मचारियों को भी धमकाया। उन्हें भाग जाने को कहा। बदमाशों ने एक कर्मचारी को घायल भी कर दिया। इससे अन्य कर्मचारी घबराकर कार्यालय से बाहर निकल गए। हत्या के बाद बदमाश उमरेड की ओर भाग गए। बदमाशों ने काउंटर पर रखी नकदी 1,34,000 भी ...

सिल्लेवाड़ा : डब्ल्यूसीएल की भूमिगत खदान में आग, अधिकारी सहित 10 कामगार घायल

चित्र
हादसे के बाद वलनी स्थित डब्ल्यूसीएल अस्पताल परिसर। (फोटो : सुनो सुनो) @ एड. प्रदीप खांबलकर | खापरखेड़ा (सावनेर) | सिल्लेवाड़ा की डब्ल्यूसीएल खदान में मंगलवार रात गंभीर हादसा हो गया। भूमिगत खदान में अचानक गैस रिसने लगी। इससे आग लग गई। आग से 10 कामगार झुलस कर घायल हो गए। इनमें एक अधिकारी और नौ कर्मचारी शामिल हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिल्लेवाड़ा भूमिगत खदान में तीन शिफ्ट में काम चलता है। सूत्रों के अनुसार हादसे के वक्त दूसरी शिफ्ट का काम चल रहा था। घायल कामगारों में चार की स्थिति गंभीर है। उन्हें नागपुर के अस्पताल में भेजा गया है। जबकि अन्य छह कामगारों को वलनी स्थित डब्ल्यूसीएल अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि घायल कामगारों में छह कामगार डब्ल्यूसीएल के स्थायी कर्मचारी हैं। जबकि चार कामगार डब्ल्यूसीएल में कार्यरत ठेका कंपनी के कर्मचारी हैं। यह भी कहा जा रहा है कि खदान का स्टॉपर गिरा। इससे कामगारों को चोट पहुंची। कुछ देर के लिए अफरातफरी मची रही। खबर लिखे जाने तक डब्ल्यूसीएल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया था।  'सुनो सुनो' ने संबंधित विभाग से संपर्क करन...

मौदा : माथनी में गोवंश की तस्करी, तीन पिकअप ट्रक से 32 मवेशी बरामद, केस दर्ज

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | मौदा | तहसील के माथनी इलाके में गोवंश की तस्करी का मामला सामने आया है। तीन गाड़ियों से 32 मवेशी बरामद किए गए हैं। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। सूचना कक्ष के मुताबिक माथनी इलाके में टोल नाका के पास पुलिस की टीम ने रविवार देर रात तीन पिकअप ट्रकों को रोका। गाड़ियों की जांच की। इन गाड़ियों में 32 गोवंश रखे गए थे। इनकी अनुमानित कीमत करीब 4,80,000 रुपए है। प्रत्येक गोवंश की अनुमानित कीमत 15,000 रुपए है। सभी गोवंशों को क्रूर तरीके से बांधा गया था। उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी नहीं थी। पुलिस ने तीन गाड़ियां (अनुमानित कीमत 9,00,000 रुपए) एवं सभी गोवंश जब्त कर लिए हैं। गोवंश को चारा-पानी के लिए सुखरूप गोरक्षण संस्था पिंपलगांव, लाखनी जिला-भंडारा में भेजा गया है। मौदा पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराओं 353, 34, उपधाराओं 11(1) (डी), 5अ, 5 ब, 9, 119 प्राणी संरक्षण कानून के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  ****

पारशिवनी : एक महीने के बच्चे की हत्या करने वाले को उम्रकैद, ससुराल में हुआ था विवाद

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट| पारशिवनी | नागपुर की एक अदालत ने एक महीने के बच्चे की हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर जुर्माना भी लगाया है। हत्यारा रिश्ते में बच्चे का मौसा है।  मामला पारशिवनी का है।  पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक यह मामला पारशिवनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। इसके अनुसार फरियादी रूपाली पांडे (24) कुही तहसील के भामेवाड़ा की निवासी है। फरियादी का मायका पारशिवनी में है। फरियादी अपने एक महीने के बच्चे को लेकर मायके आई थी। उस समय फरियादी की बड़ी बहन प्रतिभा भी मायके में थी। एक दिन प्रतिभा का पति आरोपी गणेश बोरकर (40) वहां पहुंचा।  उसने ससुरालजनों से झगड़ा किया। वह कहने लगा कि उसकी पत्नी प्रतिभा को ससुराल क्यों नहीं भेज रहे? इस पर विवाद बढ़ गया। गणेश भी कुही के वड़ोदा का रहने वाला है। बताया गया है कि फरियादी की गोद में एक महीने का बच्चा था। वह अपने जीजा आरोपी गणेश को समझाने गई। तभी आरोपी ने चाकू घोंपकर बच्चे की हत्या कर दी। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक विलास काले ने की।  उन्होंने कोर्ट में मामला पे...

काटोल : सूने मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की नकदी चुराई

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। सुनो सुनो रिपोर्ट | काटोल |  तहसील के मूर्ति रोड धंतोली इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। सूचना कक्ष के मुताबिक योगेश पांडे (66) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पांडे परिवार सहित बाहर गए थे। लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी अस्त-व्यस्त थी। अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली थी। काटोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराएं 454, 457, 380 लगाई गई हैं। ****

एमआईडीसी बोरी इलाके में चार बदमाशों ने चाकू दिखाकर व्यवसायी को लूटा

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र सुनो सुनो रिपोर्ट | नागपुर | एमआईडीसी बोरी इलाके में रिलायंस रेलवे लाइन पुल के पास चार बदमाशों ने एक व्यवसायी से 50,000 रुपए नकद सहित 51,500 रुपए का मुद्देमाल लूट लिया। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। सूचना कक्ष के मुताबिक जागनाथ रोड, गांधीबाग निवासी पीड़ित अमित सुंदरभैया (42) ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार फरियादी  रोज एमआईडीसी बोरी में प्लास्टिक कंपनी से बारदाना खरीदता है। घटना के रोज फरियादी सिंटेक्स कंपनी, मांडवा बारदाना खरीदने केे लिए जा रहा था। रिलायंस रेलवे पुल के पास फरियादी मोटरसाइकिल से पहुंचा था। पुल के नीचे चार बदमाश खड़े थे। उनमें से एक ने चाकू दिखाया। दूसरे ने फरियादी के गले पर कटर टिका दिया। साथ ही फरियादी के हाथ से टाइटन की घड़ी (अनुमानित कीमत 1500 रुपए) निकाल ली।  तीसरे बदमाश ने फरियादी की जेब से 50,000 रुपए नकद निकाल लिए। वहीं, चौथा बदमाश गाड़ी लेकर खड़ा था। उस गाड़ी से चारों बदमाश भाग गए। चारों बदमाशों ने फरियादी से 51,000 रुपए का मुद्देमाल लूट लिया। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ...

रामटेक : फर्जी टीसी पर नौकरी, दो साल से थाने में धूल खा रही शिकायत

चित्र
पुुुलिस स्टेशन, रामटेक (फाइल फोटो) - गट ग्राम पंचायत डोंगरी में रोजगार सेवक की नियुक्ति का मामला - श्रीराम विद्यालय के नाम वाले लेटरहेड पर बनाई बोगस टीसी - केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी हैं श्रीराम विद्यालय की संचालक संस्था की अध्यक्ष सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | तहसील की गट ग्राम पंचायत डोंगरी में रोजगार सेवक की नौकरी हासिल करने के लिए नकली टीसी पेश करने का मामला सामने आया है। यह नकली टीसी श्रीराम विद्यालय, रामटेक के नाम वाले लेटरहेड पर है। इस विद्यालय का संचालन श्रीराम शिक्षण संस्था करती है।  संस्था की अध्यक्ष केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कांचनताई गडकरी हैं। 'सुनो सुनो' के पास मामले से संबंधित दस्तावेजों की फोटोकॉपी उपलब्ध है। इन दस्तावेजों के अनुसार चोरखुमारी गांव निवासी भैयालाल बाबूलाल पंधराम 30 नवंबर 2013 से गट ग्राम पंचायत डोंगरी में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। 29 जून 2019 को विशेष ग्राम सभा हुई। इसमें यह ठहराव पारित हुआ कि  रोजगार सेवक के पद पर कायम रहने के लिए 10वीं पास की अंकसूची, टीसी एवं एमएससीआईटी का प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप स...

रामटेक : मनसर में हाइवे पर पलटा पिकअप ट्रक, ड्राइवर बाल-बाल बचा

चित्र
फोटो : सुनो सुनो। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | मनसर में उड़ानपुल के पास नागपुर-जबलपुर हाइवे पर मंगलवार रात करीब 8 बजे एक पिकअप ट्रक पलट गया। टायर फटने से यह हादसा हुआ। ड्राइवर बाल-बाल बचा। पिकअप ट्रक में खाद्य तेल के टीन के पीपे लोड थे। कुछ पीपे फुट गए, जिससे तेल सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टायर फटने की तेज आवाज आई। ड्राइवर ने गाड़ी नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, अन्यथा बड़ी अप्रिय घटना हो सकती थी। रास्ते में अंधेरा था। हाइवे पर बड़े ट्रक, बसें, कार एवं दुपहिया वाहन रफ्तार से चल रहे थे। अगर थोड़ी भी असावधानी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया गया है कि पिकअप ट्रक नागपुर से आ रहा था। तेल के पीपे रामटेक में एक व्यापारी की दुकान में पहुंचाने थे। इस बीच हादसा हो गया। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर लगातार अपने मालिक से संपर्क कर रहा था। खबर लिखे जाने तक वह दुर्घटना स्थल पर ही था। उसे इस बात का डर था कि अगर वह वहां से जाएगा तो लोग तेल चुरा लेंगे। इधर, सड़क के बीचों-बीच पिकअप ट्रक के पलटने से आवागमन बाधित हुआ। कुछ लंबे ट्रक रास्ते में फंस गए। उन्हें घूमकर दूसरा रास्ता पकड़ना पड़...

अकोला : सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद, हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत, आठ घायल

चित्र
सुनो सुनो नेटवर्क | अकोला | अकोला शहर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद हिंसक  झड़प में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को मीडिया को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस ने संवेदनशील ‘ओल्ड सिटी’ इलाके में शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे हुई झड़प के संबंध में 26 लोगों को हिरासत में लिया है। जिला मजिस्ट्रेट नीमा अरोड़ा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू करने का आदेश दिया, ताकि लोगों को गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने से रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप घुगे ने मीडिया को बताया कि किसी सोशल मीडिया मंच पर एक धार्मिक पोस्ट के वायरल होने के बाद झड़प हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। आठ अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। उपद्रवी पथराव कर रहे थे। पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। इस घटना के संबंध में 26 लोगों को हिरासत में लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्...

मौदा : सूने मकान से नकदी और आभूषण चोरी, शादी में गया था पीड़ित परिवार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | मौदा | मौदा तहसील के माथनी में सूने मकान से चोरों ने 1,54,000 रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक मामले की शिकायत फरियादी चक्रधर राउत ( उम्र- 47 वर्ष, रहवासी- माथनी ने दर्ज कराई। फरियादी ने कहा कि वे परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर में ताला लगाया था। दूसरे दिन पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर की खिड़की खुली है। घर का ताला टूटा हुआ है।  फरियादी ने लौटकर देखा तो घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी के दरवाजे खुले थे। अलमारी में रखी 60,000 रुपए की नकदी गायब थी। सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे, जिनकी कीमत  94,000 रुपए बताई जा रही है। इस तरह घर से 1,54,000 रुपए के मुद्देमाल की चोरी हुई। मौदा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।  ****