कलमेश्वर : आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर छापा, तीन आरोपी हिरासत में

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

कलमेश्वर | पुलिस ने कलमेश्वर शहर के वार्ड नंबर 4 स्थित एक घर में छापा मारकर क्रिकेट सट्‌टे का भांडाफोड़ किया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक स्थानीय अपराध शाखा के पथक ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पता चला कि एक घर में गुजरात टाइटन विरुद्ध चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल मैच के लिए सट्‌टा लगाया जा रहा था। तीन आरोपी अमोल उके (35), कैलास कोहिटे (25), रवि खडसे लोगों से रकम लेकर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल कुल अनुमानित कीमत 51,000 रुपए, नकदी 2000 रुपए एवं अन्य 205 रुपए के दस्तावेज जब्त किए हैं। कुल 53,205 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कलमेश्वर पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है।


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत