नागपुर : सांसदों, विधायकों पर दर्ज मामले वापस लेने का प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेजा

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

नागपुर | नागपुर शहर में सांसदों और विधायकों के खिलाफ दर्ज 62 आपराधिक मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की एक समिति के पास भेजा गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक शहर पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार के कानून और न्यायपालिका विभाग को 2002 और 2022 के बीच दर्ज ऐसे 66 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव भेजा था क्योंकि ये मामले ‘सामाजिक और राजनीतिक प्रकृति’ के थे। कानून और न्यायपालिका विभाग ने इस सप्ताह के शुरू में 62 मामलों को अभियोजन द्वारा वापस लेने को मंजूरी दे दी थी। जबकि चार मामलों में प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

बताया गया है कि 62 मामलों को वापस लेने का प्रस्ताव अब हाईकोर्ट की एक समिति के पास भेज दिया गया है। इन मामलों में नामजद प्रमुख राजनेताओं में पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे, विधायक विकास कुंभारे, कृष्णा खोपडे, अभिजीत वंजारी और पूर्व विधायक डॉ मिलिंद माने शामिल हैं।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत