काटोल : सूने मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की नकदी चुराई

प्रतीकात्मक चित्र।
सुनो सुनो रिपोर्ट |

काटोल |  तहसील के मूर्ति रोड धंतोली इलाके में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

सूचना कक्ष के मुताबिक योगेश पांडे (66) ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पांडे परिवार सहित बाहर गए थे। लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमारी अस्त-व्यस्त थी। अज्ञात चोरों ने अलमारी के लॉकर से दो लाख रुपए की नकदी चुरा ली थी।

काटोल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धाराएं 454, 457, 380 लगाई गई हैं।

****




टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत