नागपुर : कोंढाली में निजी बस पलटी; ड्राइवर, कंडक्टर, यात्री बाल-बाल बचे


@ एड. प्रदीप खांबलकर |

नागपुर | कोंढाली के चमेली इलाके में गुरुवार को निजी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर एवं यात्री बाल-बाल बच गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं पहुंची है। हादसे के बाद कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा।

बताया गया है कि हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। बस गुजरात के सूरत से नागपुर आ रही थी। बस कोंढाली से 4 किमी दूर चमेली इलाके में साईं मंदिर के पास पलट गई। बस में 30 यात्री, दो ड्राइवर एवं कंडक्टर सवार थे। इनमें से कुछ को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। वसंतराव देशमुख प्रतिष्ठान की एंबुलेंस से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया। बस सिहोरी ट्रैवल्स कंपनी की है। बस की छत पर कपड़े के गट्‌ठे रखे हुए थे। कहा जा रहा है कि बस की छत पर माल अधिक होने के कारण संतुलन बिगड़ा। इससे हादसा हो गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

अमरावती : दुष्कर्म के आरोप में आध्यात्मिक गुरु के खिलाफ पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत