मणिपुर : सुरक्षाबलों ने 8 घंटे में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया

सुनो सुनो नेटवर्क |

इंफाल | मणिपुर में सुरक्षाबलों ने आठ घंटे में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया। ये उग्रवादी घरों में आगजनी और आम लोगों पर गोलीबारी कर रहे थे। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिंह ने मीडिया से कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों ने एके-47, एम-16 और स्नाइपर राइफलों से आम लोगों पर गोलीबारी की थी। इससे कई लोग मारे गए थे। उग्रवादियों ने कई घरों एवं संपत्तियों में आग लगा दी थी। इनके खिलाफ सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 40 सशस्त्र उग्रवादियों को मार गिराया। कई कुकी उग्रवादियों को पकड़ा। 38 संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है, जहां अभियान चलाया जा रहा है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ताजा घटना में इंफाल पश्चिम जिले के फयेंग में कुकी उग्रवादियों की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। सुगनू में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। सुगनू में छह और सेरौ में चार अन्य लोग घायल हो गए।  इधर, इंफाल पूर्वी और पश्चिमी जिले में कर्फ्यू में 11 घंटे की छूट को घटाकर केवल साढ़े छह घंटे कर दिया गया है।

बता दें कि मैतेई समुदाय ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग की थी। इसके विरोध में 3 मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था। इसके बाद मणिपुर में जातीय झड़पों में 75 से अधिक लोगों की मौत हो गई। आरक्षित वन भूमि से कुकी ग्रामीणों को बेदखल करने पर पहले से तनाव गहराया हुआ था। मैतेई मणिपुर की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हैं। ये ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। 

राज्य में जगह-जगह पर हिंसा हो रही है। हालात सामान्य करने के लिए अर्धसैनिक बलों के अलावा सेना की लगभग 140 टुकड़ियां तैनात करनी पड़ीं है। इनमें 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते