महाराष्ट्र : 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित | राज्य : 91.25 % | नागपुर : 90.35% | रामटेक : 91.75%

माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल, नागपुर विभाग कार्यालय (फाइल फोटो) 

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

मुंबई | महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इसमें राज्य भर से  91.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। नागपुर जिले में 90.35 प्रतिशत एवं रामटेक तहसील में 91.75%  विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। छात्रों की तुलना में छात्राओं ने कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल के अनुसार, राज्य के नौ क्षेत्रों में से, कोंकण क्षेत्र में सबसे अधिक 96.01 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। राज्य में कुल 14,28,194 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 14,16,371 उपस्थित हुए थे। जबकि 12,92,468, यानी 91.25 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस साल पिछले साल की तुलना में उत्तीर्णता प्रतिशत 2.97 फीसदी कम रहा।

बोर्ड ने कहा कि इस साल छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 93.73 फीसदी और छात्रों का 89.14 फीसदी रहा। विज्ञान विषय में 96.09 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। वाणिज्य में 90.42 प्रतिशत और कला विषय में 84.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।

****



टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते