मौदा : सूने मकान से नकदी और आभूषण चोरी, शादी में गया था पीड़ित परिवार

प्रतीकात्मक चित्र।

@ सुनो सुनो रिपोर्ट |

मौदा | मौदा तहसील के माथनी में सूने मकान से चोरों ने 1,54,000 रुपए की नकदी और आभूषण चुरा लिए। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक मामले की शिकायत फरियादी चक्रधर राउत ( उम्र- 47 वर्ष, रहवासी- माथनी ने दर्ज कराई। फरियादी ने कहा कि वे परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए थे। घर में ताला लगाया था। दूसरे दिन पड़ोसी ने फोन कर बताया कि घर की खिड़की खुली है। घर का ताला टूटा हुआ है। 

फरियादी ने लौटकर देखा तो घर में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी के दरवाजे खुले थे। अलमारी में रखी 60,000 रुपए की नकदी गायब थी। सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे, जिनकी कीमत 94,000 रुपए बताई जा रही है।इस तरह घर से 1,54,000 रुपए के मुद्देमाल की चोरी हुई। मौदा पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 

****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते