गुजरात : मोरबी में दर्दनाक दुर्घटना, पुल टूटने से 91 लोगों की मौत, 70 घायल, 100 की तलाश

@ सुनो सुनो नेटवर्क | गुजरात के मोरबी में रविवार रात केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में 91 लोगों की मौत हो गई। जबकि से 70 ज्यादा लोग घायल हो गए। मृतकों में 50 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं। करीब 100 लोगों की तलाश जारी है। हादसे के कारणों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी बनाई गई है। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसके मरम्मत का काम पूरा किया गया था। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी। लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए। लेकिन कई लोग झूले पर अटके रहे। मोरबी का 765 फीट लंबा यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस पुल पर जाने के लिए 15 रुपए फीस लगती थी। ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगरपालिका के साथ एक समझौता किया है। ग्रुप के पास ब्रिज की सुरक्षा, स...