आईपीएस अफसर विशाल आनंद ने नागपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला
![]() |
विशाल आनंद। |
@ सुनो सुनो रिपोर्ट|
आईपीएस अफसर विशाल आनंद ने नागपुर ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मगर से यह जिम्मेदारी स्वीकार की। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
![]() |
ADVT |
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक विशाल आनंद 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इससे पूर्व उन्होंने बीड़ जिले की अंबाजोगाई में उपविभागीय पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई है। वे सोलापुर जिले के पंढरपुर में भी अपर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने पिछले चार वर्ष महाराष्ट्र के राज्यपाल के यहां परिसहायक के रूप में काम किया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद विशाल आनंद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं में जाकर निरीक्षण किया। साथ ही आवश्यक निर्देश जारी किए।
***
Nice
जवाब देंहटाएं