नागपुर : एनसीसी ने शहीद नायक सुनील नखाते की पत्नी वीर नारी कल्पना का किया सम्मान

@ रक्षा रिपोर्ट |

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 20 महाराष्ट्र बटालियन एनसीसी (नागपुर)  ने वीर नारी कल्पना नखाते को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह नागपुर के डीएनसी कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में हुआ। 

वीर नारी कल्पना शहीद नायक सुनील नखाते की पत्नी हैं। नायक सुनील नखाते 19 मराठा लाइट इनफैंट्री बटालियन में तैनात थे। उन्होंने 11 सितंबर 2004 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया था। वीर नारी कल्पना ने अपने अनुभव साझा किए, जो कैडेटों के लिए बहुत प्रेरक रहे। 

शहीद नायक सुनील नखाते की 21 वर्षीय बेटी हैं। वे भी एनसीसी में रह चुकी हैं। उन्होंने हाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। अब वे भारतीय सेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रही हैं। शहीद नायक सुनील नखाते का 18 साल का बेटा भी है। वह अभी स्नातक की पढ़ाई के प्रथम वर्ष में है। 

दोनों भाई-बहन बमुश्किल तीन और एक साल के थे, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। वीर नारी कल्पना तब तक 10 वीं की परीक्षा पास थीं। उन्होंने आगे की पढ़ाई करते हुए स्नातक की डिग्री हासिल की। वे वर्तमान में नागपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज के लेखा (एकाउंट) विभाग में कार्यरत हैं। 

कार्यक्रम में डीएनसी कॉलेज के प्राचार्य जयंत वदाते, नागपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में वीर नारी कल्पना की सहकर्मी मेघा भेलांडे, कर्नल अमोल चंदना, सुबेदार जसपाल और कैप्टन सुभाष धाडे की प्रमुख उपस्थिति थी। जबकि एनसीसी के करीब 150 कैडेट भी समारोह में शामिल हुए।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते