नागपुर : कन्हान में नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

@ प्रवीण कुमार |

आजादी का अमृत महोत्सव और स्वच्छ भारत 2.0 (प्लास्टिक मुक्त भारत) अभियान देशभर में चल रहा है। इस उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र नागपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना और चहांदे महाविद्यालय कन्हान (नागपुर) ने संयुक्त रूप से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कन्हान परिसर में साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर चहांदे महाविद्यालय के प्राचार्य पराग सपाटे और नेहरू युवा केंद्र पारशिवनी के पूर्व समन्वयक रींकेश चवरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कन्हान में स्वच्छता अभियान महाविद्यालय परिसर, रेलवे स्टेशन, पुलिस स्टेशन, नगर परिषद, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर चौक, साईं बाबा मंदिर परिसर में चलाया गया। इस समय नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा कोर आकाश घोगरे, प्रफुल्ल बावनकुले, प्रवीण हुड उपस्थित थे।

पारशिवनी तहसील में स्वच्छ भारत अभियान शुरू हो चुका है। यह अभियान पूरे अक्टूबर महीने में चलता रहेगा। परिसर से जमा कचरे को प्रबंधन के लिए नगर परिषद को दिया गया। इस अभियान में अमोल चव्हाण, मनीष डुडुरे, मंगेश नितनवरे, श्री खानजोडे, शेखर घाटोले, अभिषेक सुरकार, अंगद पात्रे, दीक्षा कोकाटे, पायल नान्हे, रीना चकोले, किरण नान्हे, साक्षी वानखेड़े, पल्लवी सिह, सेजल आजभले, मीनल सिवणेकर, आकांशा बोरकर, खुशी बोरसरे, प्रांजल वानखेड़े, शुभांगी मेश्राम, अस्मिता तांबे, समीक्षा मंडावी, अभिषेक आकरे, अभिषेक सुरकार, सुहानी पात्रे, आकांशा लोंनडे, लक्ष्मी जामकर, प्रणय कामडी, रजत पारधी, आयुष वाडीभस्मे आदि ने योगदान दिया।

****

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते