महाराष्ट्र : सतारा में कोयना बांध के पास मामूली तीव्रता का भूकंप, जानमाल का नुकसान नहीं
![]() |
कोयना बांध (फाइल फोटो) |
@ सुनो सुनो नेटवर्क |
महाराष्ट्र के सतारा जिले में कोयना बांध क्षेत्र के पास शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 थी। भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कोयना बांध के भूकंप विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने मीडिया को यह जानकारी दी।
![]() |
ADVT |
अधिकारी के मुताबिक सुबह 6:34 बजे कोयना बांध क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोयना क्षेत्र के दक्षिण-पूर्व में हेलवाक गांव से 5 किलोमीटर की दूरी पर था।
बता दें कि काेयना बांध क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील रहा है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है। इसी साल जुलाई में इस क्षेत्र में भूकंप के झटके महूसस किए गए थे। तब रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 मापी गई थी। तब भी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था।
****
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें