लातूर : कन्हैयानगर डकैती के चार आरोपी नौ दिन बाद गिरफ्तार, 50 लाख नकद और 56 तोला सोना जब्त

@ संजय बुच्चे |

लातूर के कन्हैयानगर डकैती के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे 50 लाख रुपए नकद और 56 तोला सोना भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने शुक्रवार को पत्र परिषद में यह जानकारी दी।

लातूर शहर के कन्हैयानगर में व्यवसायी आकाश अग्रवाल के घर डकैती हुई थी। डकैत ढाई किलो सोना और 2.25 करोड़ रुपए की नकदी लूटकर भाग गए थे। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों को बाभलगांव, बावची, पुणे और परभणी से गिरफ्तार किया। उनसे 50 लाख नकद और 56 तोला सोना भी जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रामटेकड़ी-पुणे निवासी आरोपी तक्कु सिंह कल्याणी (50) डकैती का मास्टरमाइंड है। दूसरा आरोपी किशोर धनगांव (38) पंचपीर नगर, बाभलगांव रोड, लातूर, तीसरा आरोपी बलूसिंह टाक (30), तीर्थपुरी, घनसांगवी, जालना और चौथा आरोपी गणेश अहीरे (30) बावची, रेनापुर, लातूर का निवासी है। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस काे आशंका है कि डकैती में करीब 10 आरोपी शामिल हो सकते हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, उपविभागीय पुलिस अधिकारी जितेंद्र जगदाले के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन भातलवंडे, पुलिस निरीक्षक सुधाकर बावकर, पुलिस निरीक्षक (साइबर) अशोक बेले, सहायक पुलिस निरीक्षक राहुल बहुरे, पुलिस उपनिरीक्षक महेश गलघट्टे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक रामचंद्र ढगे आदि अधिकारी शामिल रहे। 

कार्रवाई करने वाली टीम में सचिन द्रोणाचार्य, भाऊसाहेब खंदारे, सूरज गायकवाड, सावंत, शैलेश जाधव, अंगद कोतवाल, राजेंद्र टेकाले, राम गवारे, रवि गोंदकर, खुर्रम काझी, रामहरि भोसले, प्रकाश भोसले, नवनाथ  हासबे, यशपाल कांबले, राजेश कंचे, माधव बिलापट्टे, सुधीर कोलसुरे, सिद्धेश्वर जाधव, योगेश गायकवाड भी शामिल थे। जबकि रियाज सौदागर, राजू मस्के, तुराब पठाण, जमीर शेख, नितिन कटारे, प्रदीप चोपणे, नकुल पाटील, यूसुफ शेख, बेल्हाले, गोविंद भोसले, विनोद चालवाड, मुन्ना पठाण, अर्जुन राजपूत, गोविंद चामे, युवराज गिरि, महेश पारडे, दीनानाथ देवकते, संतोष खांडेकर, संतोष देवडे, प्रदीप स्वामी, गणेश साठे, शैलेश सुडे, अंजलि गायकवाड का भी योगदान रहा।

***

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

उत्तर नागपुर से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. नितिन राउत जीते