हैदराबाद मुक्ति संग्राम के सेनानी तुकाराम जनगावे अनंत में विलीन, 101 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

तुकाराम जनगावे (फाइल फोटो)

@ संजय बुच्चे |

लातूर की चाकूर तहसील के वडवल नागनाथ निवासी स्वतंत्रता सेनानी तुकाराम संभाजी जनगावे का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार वडवल नागनाथ में किया गया। हैदराबाद मुक्ति संग्राम में संभाजी जनगावे ने अहम भूमिका निभाई थी।

जनगावे का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें पुलिस बल ने बंदूकों की सलामी दी। जनगावे के परिवार में बेटा, बहू, बेटियां और पोते-पोतियां हैं। वे डाकघर कर्मचारी रत्नदीप जनगावे के दादा थे।  

उपविभागीय पुलिस अधिकारी निकेतन कदम, पीआई बीएम मोहिते, तहसीलदार डॉ. शिवानंद बिडवे ने जनगावे को पुष्पचक्र अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अन्नासाहब पाटील, विवेकानंद पाटील, पत्रकार भरतसिंह ठाकुर, मलिकार्जुन जनगावे, राजकुमार मोवहनाले, माणिक हलिंगे आदि उपस्थित थे।

*************

ADVT

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया