अमरावती में भीषण हादसा, दो मंजिला जर्जर इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत, दो गंभीर घायल

@ सुनो सुनो नेटवर्क |

अमरावती में रविवार को दो मंजिला जर्जर इमारत के ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना दोपहर करीब दो बजे हुई। अमरावती की पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक शहर के प्रभात चौक इलाके में यह हादसा हुआ। जिलाधिकारी पवनीत कौर ने कहा कि इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला। सूत्रों का कहना है कि अमरावती नगर निगम ने इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। उपमुख्यमंत्री ने संभाग आयुक्त को घटना की जांच करने का निर्देश भी दिया है।

**************************

**************************

ADVT

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

नवरात्र पर कविता : सरस्वती ने शील तो/ लक्ष्मी ने वैभव दे दिया/ शक्ति दुर्गा कालिका से/ क्षमा पृथ्वी से लिया