अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश
@ गौरव अग्रवाल | रामटेक | अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को सफलता मिली है। सोनू ने दुबई में आयोजित ओपन इंटरनेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप में भाग लिया। इसमें सोनू ने दो स्वर्ण एवं दो रजत पद जीते। यह स्पर्धा 26 से 31 अक्टूबर के दौरान हुई थी। सोनू ने पांच किलोमीटर की पैदल दौड़ एवं 400 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वे 1500 मीटर की दौड़ और गोला फेंक में रजत पदक जीतने में सफल हुए। उन्होंने रिले रेस में भी चौथा स्थान हासिल किया। सोनू रामटेक की श्रीराम शिक्षण संस्था अंतर्गत ताई गोलवलकर महाविद्यालय में कार्यरत हैं। इस सफलता पर सोनू को संस्था की अध्यक्ष कांचन गडकरी एवं सचिव डॉ. पी. पांडे ने शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ. सिंगरू ने सोनू का सत्कार किया। शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। ****


Nice article
जवाब देंहटाएंजो जैसा होता उसको दुनिया वैसी ही दिखाई देती है..... सत्ता हाथ में होती है तो ऐसे आदमी गुलाम समजते है लोगो को.
जवाब देंहटाएंउम्दा विश्लेषण उमेश जी 👍
जवाब देंहटाएं