खापरखेड़ा : ट्रेन से कटने से तेंदुए की मौत, नागपुर-छिंदवाड़ा रेलमार्ग पर हादसा


@ एड. प्रदीप खांबलकर |

खापरखेड़ा (सावनेर) |  नागपुर-छिंदवाड़ा रेलमार्ग पर ट्रेन से कटने से तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुए का कटा-फटा शव पटरियों के बीच मिला। हादसा कोलार नदी पुल के ऊपर खापरखेड़ा और कोराडी के बीच हुआ।

सूचना मिलने के बाद सोमवार को वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। बताया गया है कि खापा एवं शिवनेरी हिल्स क्षेत्र के वन अधिकारियों एवं कर्मियों की संयुक्त टीम ने घटना का पंचनामा किया।

पता चला है कि तेंदुआ कई दिनों से इस क्षेत्र था। रविवार रात वह भटकता हुआ पटरियों पर आ गया होगा। इस दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस ट्रैक से यात्री एवं मालवाहक दोनों प्रकार की रेलगाड़ियां गुजरती हैं।  

****




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

आचार संहिता : ‘लाडकी बहिन’ योजना के अग्रिम भुगतान पर रोक!

कन्हान : डेढ़ लाख के अवैध कैप्सूल जब्त, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव 5 फरवरी को

वर्धा : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश