संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्व मंत्री के दौरे के बावजूद गज्जू यादव गुट के उम्मीदवारों की शानदार जीत

चित्र
- रामटेक कृषि उत्पन्न बाजार समिति चुनाव में कांग्रेस, भाजपा, प्रहार, गोंडवाना का प्रयोग सफल - गज्जू यादव के भाई रणवीर यादव को हरवाने खुद केदार दो दिन रामटेक में रुके रहे सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक |  रामटेक कृषि उत्पन्न बाजार समिति का चुनाव मतदान का दिन आते-आते बेहद दिलचस्प हो गया था। इस चुनाव में विधायक- मंत्री स्तर के नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई थी। चुनाव मैदान में कांग्रेस तीन गुटों में बंटी दिखी। मुख्य मुकाबला पहले और दूसरे गुट में था। पहला गुट पूर्व मंत्री सुनील केदार और दूसरा गुट पंचायत समिति, रामटेक के पूर्व उपसभापति उदयसिंह उर्फ गज्जू यादव का था।  बाजार समिति के चुनाव सेवा सहकारी संस्था, ग्राम पंचायत, आढ़तिया-व्यापारी और हमाल-माथाड़ी निर्वाचन सीटों के लिए होते हैं। रामटेक में ग्राम पंचायत निर्वाचन की कुल चार सीटों पर सबकी नजर गड़ी हुई थी। गज्जू यादव गुट ने इन चारों सीटों पर विशेष एकाग्रता और मेहनत दिखाई। इसी वजह से इन सीटों पर गज्जू यादव गुट के चारों प्रत्याशी विजयी हुई। ग्राम पंचायत निर्वाचन सीटों पर ध्यान देने का एक बड़ा कारण यह भी था कि इनमें से एक सीट पर गज्जू य...

रामटेक : मां के हत्यारे को उम्रकैद, शराब के लिए किया था कुल्हाड़ी से वार

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो रिपोर्ट | रामटेक | अंबाला इलाके में मां की हत्या करने वाले युवक को नागपुर की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवक पर जुर्माना भी लगाया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी। पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक मामले की शिकायत अंबाला निवासी सचिन संगीतराय (27) ने की थी।  इसमें कहा गया था कि कमलाबाई ढोंगे और बेटे आरोपी प्रमोद ढोंगे (30) के साथ अंबाला स्थित घर में रहती थी।  आरोपी को शराब की लत थी। वह रोजाना शराब के लिए मां से रुपए मांगता था। इसी बात को लेकर मां-बेटे में रोजाना झगड़ा होता था। घटना के रोज भी यही हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की  हत्या कर दी। यह मामला रामटेक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस उपनिरीक्षक राजू मृत्युपोड ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। उसे शुक्रवार को भादंवि की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।  ****

पाकिस्तान में भारतीय चैनल दिखाने पर पाबंदी, केबल ऑपरेटरों पर सख्ती

चित्र
| अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट पर आधारित| पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वॉचडॉग ने शुक्रवार को लोकल केबल टीवी ऑपरेटरों से भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने को कहा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए)  ने कहा है कि इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई ऑपरेटर सुप्रीम कोर्ट और अथॉरिटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं।  पाकिस्तान कई बार भारतीय फिल्मों और टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगा चुका है। पहली बार ऐसा 1965 के युद्ध के दौरान हुआ था। यह प्रतिबंध दशकों तक जारी रहा। लेकिन 2008 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया। इसके बाद फिर 2016 में कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव के बाद प्रतिबंध लगाया गया। लाहौर हाईकोर्ट ने 2018 में प्रतिबंध के खिलाफ फ़ैसला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2018 में यह फैसला पलट दिया था। *****

300 मीटर गहरी खाई में फंसा भारतीय पर्वतारोही, तीन दिन बाद सुरक्षित निकाला

चित्र
अनुराग मालू (फाइल फोटो) । अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों पर आधारित। नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत के रास्ते पर गायब हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू तीन दिन बाद खोज लिए गए हैं। उनके भाई सुधीर ने कहा कि अनुराग की हालत बहुत नाजुक है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 34 वर्षीय अनुराग राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले हैं। वे सोमवार को अन्नपूर्णा पर्वत से नीचे उतरते वक्त कैंप-III से एक गहरी खाई में गिर गए थे। वे जहां से गिरे थे, वह जगह समुद्र दल से 6,000 मीटर ऊपर है। माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है।  सुधीर मालू ने कहा कि उनके भाई अनुराग जीवित मिले हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अब हमारा फोकस उन्हें जल्द सेहतमंद करने का है। बचाव कार्यों में जुटी टीम ने उन्हें एक गहरी खाई में खोजा है। सेवेन समिट ट्रेक्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अनुराग को सात नेपाली पर्वतारोहियों ने 300 मीटर गहरी खाई से निकालकर बचा लिया है। उन्हें पोखरा के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अनुराग 8,000 मीटर से ऊंचे 14 पर्वतों और सात महाद्वीप...

गडचिरोली : कियारकोटी-अबूझमाड़ जंगल में नक्सली ढेर, मुठभेड़ जारी

चित्र
प्रतीकात्मक चित्र। @ सुनो सुनो नेटवर्क | गडचिरोली | जिले में शनिवार सुबह 10 बजे से जारी मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार भामरागढ़ तहसील के कियारकोटी-अबूझमाड़ जंगल में गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ स्थल से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। खुफिया जानकारी के आधार पर गडचिरोली पुलिस के नक्सल रोधी दस्ते ‘सी60’ ने शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अबूझमाड़ जंगल में अभियान शुरू किया। बताया गया है कि अभियान के दौरान इलाके में छिपे नक्सलियों ने ‘सी60’ के सदस्यों पर गोलीबारी शुरू कर दी। ‘सी60’ के सदस्यों की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ में और नक्सलियों के मारे जाने की उम्मीद है। ****

अमृता फडणवीस ब्लैकमेलिंग मामले में अनिल जयसिंघानी की जमानत अर्जी खारिज

चित्र
अनिल जयसिंघानी और अमृता फडणवीस (फाइल फोटो) @ सुनो सुनो नेटवर्क | मुंबई | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने के मामले में मुंबई की एक सत्र अदालत ने संदिग्ध बुकी अनिल जयसिंघानी की जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार जयसिंघानी ने अदालत से यह कहते हुए जमानत की गुहार लगाई थी कि मामले में सह-आरोपी उसकी बेटी अनीक्षा को जमानत दे दी गई है। जयसिंघानी के वकील ने अपने मुवक्किल की चिकित्सकीय स्थिति का भी हवाला दिया था।  इस पर विशेष लोक अभियोजक ने कहा कि याचिकाकर्ता की भूमिका की जांच किए जाने की जरूरत है। यह नहीं कह सकते कि चूंकि एक आरोपी को जमानत दे दी गई है। इसलिए दूसरे को भी जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए। अभियुक्त अपने खिलाफ दर्ज कई अपराधों में फरार है। इसलिए उसकी प्रवृत्ति पर भी विचार करने की जरूरत है। उसकी चिकित्सा जांच की रिपोर्ट बताती है कि उसकी सेहत ठीक है। बताया गया है कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीडी अलमाले ने अनिल जयसिंघानी की जमानत याचिका खारिज कर दी। हालांकि...