रामटेक : मां के हत्यारे को उम्रकैद, शराब के लिए किया था कुल्हाड़ी से वार
@ सुनो सुनो रिपोर्ट |
रामटेक | अंबाला इलाके में मां की हत्या करने वाले युवक को नागपुर की एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवक पर जुर्माना भी लगाया है। पुलिस सूचना कक्ष ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूचना कक्ष के मुताबिक मामले की शिकायत अंबाला निवासी सचिन संगीतराय (27) ने की थी। इसमें कहा गया था कि कमलाबाई ढोंगे और बेटे आरोपी प्रमोद ढोंगे (30) के साथ अंबाला स्थित घर में रहती थी। आरोपी को शराब की लत थी। वह रोजाना शराब के लिए मां से रुपए मांगता था। इसी बात को लेकर मां-बेटे में रोजाना झगड़ा होता था। घटना के रोज भी यही हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी।
यह मामला रामटेक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस उपनिरीक्षक राजू मृत्युपोड ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। उसे शुक्रवार को भादंवि की धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई। उस पर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर एक महीने का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें