पाकिस्तान में भारतीय चैनल दिखाने पर पाबंदी, केबल ऑपरेटरों पर सख्ती

| अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट पर आधारित|

पाकिस्तान में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वॉचडॉग ने शुक्रवार को लोकल केबल टीवी ऑपरेटरों से भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने को कहा है। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पीईएमआरए) ने कहा है कि इसका पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई ऑपरेटर सुप्रीम कोर्ट और अथॉरिटी के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए हैं। 

पाकिस्तान कई बार भारतीय फिल्मों और टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगा चुका है। पहली बार ऐसा 1965 के युद्ध के दौरान हुआ था। यह प्रतिबंध दशकों तक जारी रहा। लेकिन 2008 में यह प्रतिबंध हटा लिया गया। इसके बाद फिर 2016 में कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव के बाद प्रतिबंध लगाया गया। लाहौर हाईकोर्ट ने 2018 में प्रतिबंध के खिलाफ फ़ैसला दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अक्टूबर 2018 में यह फैसला पलट दिया था।

*****


टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रामटेक के सोनू बेठेकर को यश

खैरी बिजेवाड़ा ग्राम पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

काटोल से महायुति के उम्मीदवार चरणसिंह ठाकुर जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

रामटेक : 'गांधी-भगत सिंह-आंबेडकर' निबंध स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह 2 अक्टूबर को

उमरेड से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय मेश्राम जीते