300 मीटर गहरी खाई में फंसा भारतीय पर्वतारोही, तीन दिन बाद सुरक्षित निकाला

अनुराग मालू (फाइल फोटो)

। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों पर आधारित।

नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत के रास्ते पर गायब हुए भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू तीन दिन बाद खोज लिए गए हैं। उनके भाई सुधीर ने कहा कि अनुराग की हालत बहुत नाजुक है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 34 वर्षीय अनुराग राजस्थान के किशनगढ़ के रहने वाले हैं। वे सोमवार को अन्नपूर्णा पर्वत से नीचे उतरते वक्त कैंप-III से एक गहरी खाई में गिर गए थे। वे जहां से गिरे थे, वह जगह समुद्र दल से 6,000 मीटर ऊपर है। माउंट अन्नपूर्णा दुनिया का 10वां सबसे ऊंचा पर्वत है। 

सुधीर मालू ने कहा कि उनके भाई अनुराग जीवित मिले हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। अब हमारा फोकस उन्हें जल्द सेहतमंद करने का है। बचाव कार्यों में जुटी टीम ने उन्हें एक गहरी खाई में खोजा है। सेवेन समिट ट्रेक्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अनुराग को सात नेपाली पर्वतारोहियों ने 300 मीटर गहरी खाई से निकालकर बचा लिया है। उन्हें पोखरा के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अनुराग 8,000 मीटर से ऊंचे 14 पर्वतों और सात महाद्वीपों के सात सबसे ऊंचे पर्वतों की चढ़ाई करने के मिशन पर थे। सेवेन समिट ट्रेक्स के मैनेजर थानेश्वर गुरगाईं ने कहा है कि डॉक्टर उन्हें लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। सेवेन समिट ट्रेक्स के चेयरमैन मिंगवा शेरपा ने कहा, "छांग दवा के नेतृत्व में सात नेपाली पर्वतारोहियों की टीम ने उन्हें खोज निकाला है। वे गुरुवार सुबह कैंप से 300 मीटर नीचे एक खाई में मिले हैं।"

अनुराग की हालत काफी नाजुक है। एंगेला बेनवाइड्स नामक खेल पत्रकार ने टवीट किया, 'रेस्क्यू टीम में नेपाली शेरपाओं के अलावा पोलैंड के भी दो पर्वतारोही थे। अनुराग जिस स्थान पर फंसा था, वहां तीन नेपाली और एक पोलैंड का पर्वतारोही उतरे। उन्होंने पाया कि अनुराग जीवित हैं। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने उन्हें धीरे-धीरे खाई से बाहर निकाला।" बेनवाइड्स ने लिखा, "रेस्क्यू टीम तेजी से खराब होते जा रहे मौसम में काम कर रही थी। ये इस पर्वत की सबसे खतरनाक जगह है, जहां अक्सर बर्फीले तूफान आते रहते हैं।"

मौसम के कारण अनुराग को काठमांडू के बजाय पोखरा ले जाया गया है। उधर, राजस्थान के किशनगढ़ के विधायक सुरेश टाक ने कहा है कि वे मालू परिवार के संपर्क में हैं। विधायक अनुराग मालू के पिता ओमप्रकाश और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिले हैं। ओमप्रकाश मालू ने बताया था कि 24 मार्च को अनुराग दिल्ली गए थे। वहां से काठमांडू गए।

इससे पहले 'माउंट अन्नपूर्णा' शिखर से उतरते समय 'चौथे कैंप' के पास से भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर भी लापता हो गई थीं। उन्हें मंगलवार को बचा लिया गया था। बलजीत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविदंर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्नहोत्री ने भी उनके सुरक्षित पाए जाने के बाद ट्वीट किया था।

******

टिप्पणियाँ

सबसे ज्यादा लोकप्रिय

रामटेक से महायुति के उम्मीदवार आशीष जैस्वाल जीते

नागपुर : स्कूल बस पलटी, छात्रा की मौत, कई विद्यार्थी घायल

सावनेर से महायुति के उम्मीदवार आशीष देशमुख जीते

कामठी से महायुति के उम्मीदवार चंद्रशेखर बावनकुले जीते

महाराष्ट्र : शिंदे ने कहा- मोदी जिसे मुख्यमंत्री बना दें, हमारी तरफ से कोई अड़ंगा नहीं...

जिला परिषद पर सरकार के 65.26 करोड़ बकाया : यादव